जानिए नवरात्रि में कौन से रंग के वस्त्र धारण करने से मां दुर्गा होती हैं प्रसन्न

जानिए नवरात्रि में कौन से रंग के वस्त्र धारण करने से मां दुर्गा होती हैं प्रसन्न
X
नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के प्रत्येक दिन का अपना एक अलग महत्व है। मां का प्रत्येक स्वरूप अपनी अलग शक्तियों के लिए जाना जाता है। मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के पूरे नौ दिन के लिए अलग-अलग रंग निर्धारित किए गए हैं। जोकि मां को अति प्रिय होने के साथ-साथ बहुत शुभ भी होते हैं। मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान अन नौ अलग-अलग रंगों के वस्त्र पहनाकर मां दुर्गा को प्रसन्न किया जा सकता है। तो आइए आप भी जानें नवरात्रि के दौरन किस दिनमां के पसंदीदा कौन से रंगों के वस्त्र मां को पहनाना शुभ और कल्याणकारी होता है। और भक्तों को कौन से रंग के वस्त्र धारण करना शुभ होता है।

1. नवरात्रि का पहला दिन

नवरात्रि के पहला दिन प्रतिपदा कहलाता है और इस दिन माता शैलपुत्री की पूजा की जाती है। नवदुर्गाओं में यह माता का प्रथम स्वरूप है, इस दिन माता को पीले वस्त्र पहनाना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन भक्तों को माता शैलपुत्री की पूजा भक्तों को भूरे और पीले वस्त्र धारण करके करनी चाहिए। इस दिन इन रंगों के वस्त्र धारण करना बहुत शुभ होता है।

2.नवरात्रि का दूसरा दिन

नवरात्रि के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। ब्रह्म का अर्थ है तपस्या औँर चारिणी का अर्थ है तप का आचरण करने वाली, माता ब्रह्मचारिणी की पूजा नारंगी और हरे रंग की पोशाक पहनकर करना लाभकारी होता है।

3. नवरात्रि का तीसरा दिन

नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। शास्त्रों के अनुसार यदि इस दिन माता चंद्रघंटा की पूजा सलेटी, क्रीम और भूरे रंग के वस्त्र पहनकर की जाए तो ये रंग मां चंद्रघंटा को अधिक पसंद होने के कारण मां आपको प्रत्येक कार्य में सफलता प्रदान करती हैं।

4. नवरात्रि का चौथा दिन

नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्माण्डा की अराधना की जाती है। शास्त्रों और मान्यताओं के अनुसार इस दिन भक्तों को लाल और नारंगी रंग के वस्त्र धारण कर माता का पूजन करने से कार्य सिद्धि का वरदान प्राप्त होता है।

5. नवरात्रि का पांचवा दिन

नवरात्रि के पांचवें दिन स्कंदमाता का पूजन किया जाता है। स्कंदमाता का पूजन अगर नीले और क्रीम रंग के वस्त्र धारण करके किया जाए तो भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

6.नवरात्रि का छठा दिन

नवरात्रि के छठे दिन माता कात्यायनी का पूजन किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार माता कात्यायनी की पूजा के दौरान पीले और लाल रंगों के वस्त्रों का प्रयोग और भक्तों को स्वयं भी इन्हीं रंगों के वस्त्र धारण कर माता की पूजा करना बेहद लाभकारी होता है। ऐसा करने से भक्तों की सारी इच्छाएं पूर्ण हो जाती हैं।

7. नवरात्रि का सातवां दिन

नवरात्रि के सातवें दिन माता कालरात्रि की पूजा की जाती है। माता कालरात्रि के शरीर का रंग श्याम है। उनका रूप बहुत ही भयानक है। मान्यता है कि इस दिन मां कालरात्रि की अराधना नीले और लाल रंग के वस्त्र धारण करके करना बहुत ही शुभ होता है।

8. नवरात्रि का आठवां दिन

नवरात्रि के आठवे दिन माता महागौरी की पूजा की जाती है। शास्त्रों के अनुसार आठवें दिन माता महागौरी का मोरपंखी रंग से श्रृंगार करना बहुत शुभ होता है। और इस दिन भक्तों को लाल, गुलाबी और मोरपंखी हरे रंग के वस्त्र पहनकर मां की पूजा करने से समस्त प्रकार के सुखों का लाभ प्राप्त होता है।

9. नवरात्रि का नौवां दिन

नवरात्रि के नौवे दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। नवरात्रि के नौवे दिन माता की अराधना जामुनी और गुलाबी रंग के वस्त्र धारण करना बहुत ही शुभ माना गया है। इससे जीवन में सकारात्मकता आती है।

Tags

Next Story