कोई भी शुभ काम करने से पहले इस मंदिर में दर्शन करने आते हैं मुकेश अंबानी, जानें वजह

रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के पैसे वालों में से एक हैं। इन्होंने कई बार पैसे के मामले में नंबर बन रैंक हासिल की है। लेकिन, क्या आपको पता है कि एक साधारण परिवार से आकर इतना बड़ा पैसे वाला बन जाना कैसे मुमकिन है। इसके पीछे का क्या रहस्य है। यही नहीं क्या आपको पता है कि मुकेश अंबानी कोई भी काम शुरू करने से पहले राजस्थान के एक मंदिर में जरूर माथा टेकते हैं। वे उस मंदिर में जाना कभी नहीं भूलते है। आइए इस रिपोर्ट में इसके बारे में जानते हैं।
दरअसल, ये श्रीनाथजी का मंदिर है, जो राजसमंद में स्थित है। मुकेश अंबानी के घर में बर्थडे से लेकर कोई भी प्रोडक्ट की लॉन्चिंग होती है, तो इससे पहले परिवार के साथ इस मंदिर में माथा टेकने के लिए जरूर जाते हैं। ये मंदिर भगवान श्रीनाथजी का मंदिर है।इस मंदिर के लिए अंबानी परिवार की तरफ से काफी पैसा डोनेट किया जाता है।
ये भी पढ़ें... इस सावन भगवान भोलेनाथ की बरसेगी कृपा, 19 साल बाद बन रहा ये संयोग
भाई अनिल अंबानी की भी यहां है आस्था
मुकेश अंबानी के साथ-साथ उनके छोटे भाई अनिल अंबानी भी भगवान के प्रति आस्था रखने में कोई कमी नहीं करते हैं। अनिल अंबानी भी श्रीनाथ मंदिर में कोई कार्य करने से पहले माथा टेकना कभी नहीं भूलते हैं। इसके अलावा, रिलायंस इंडस्ट्री की शुरुआत करने से पहले भी अनिल अंबानी यहां माथा टेकने और भगवान के दर्शन करने पहुंचे थे। ऐसा कहा जाता है कि अंबानी के पूरे परिवार को इस मंदिर में बहुत की गहरी आस्था है, इसलिए कोई भी विचार या इसके अलावा कोई भी डिसीजन लेने से पहले एक बार जरूर इस मंदिर के दर्शन करने आते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS