Nag Panchami 2020 July : नागपंचमी पर कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए करें ये अचूक उपाय

Nag Panchami 2020 July : नागपंचमी का त्योहार (Nag Panchami Festival) 25 जुलाई 2020 को मनाया जाएगा। इस दिन नागदेवता के साथ-साथ भगवान शिव की भी पूजा (Lord Shiva Puja) की जाती है। इसके साथ ही यह दिन सर्प दोष और कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए भी विशेष माना जाता है। यदि आप भी कालसर्प दोष से मुक्ति पाना चाहते हैं तो इस दिन यह उपाय अवश्य करें तो चलिए जानते हैं कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के उपाय।
नागपंचमी पर कालसर्प दोष के उपाय (Nag Panchami Per Kaal Sarp Dosh Ke Upay)
1.नागपंचमी के दिन चांदी के नाग- नागिन का जोड़ा बनवाकर विधिवत पूजा करें। इसके बाद नाग- नागिन के जोड़े को बहते जल में प्रवाहित कर दें।
2.इस दिन सपेरे को पैसे देकर नाग नागिन के जोड़े को जंगल में आजाद कराएं।
3.नागपंचमी के दिन किसी ऐसे शिव मंदिर में जाएं जहां नाग न हो। वहां जाकर चांदी के नाग को प्रतिष्ठित कराकर नाग चढ़ाएं।
4.कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए आप भगवान शिव के मंदिर में जाएं और उन्हें गुलाब का इत्र चढ़ाएं और स्वंय भी वही इत्र लगाएं।
5.नागपंचमी के दिन गौ मूत्र से दांत साफ अवश्य करें और यदि संभव हो तो ऐसा रोज करें।
6.इस दिन भगवान शिव के मंदिर में जाकर चंदन तथा चंदन का इत्र अवश्य लगाएं। क्योंकि भगवान शिव को चंदन अत्याधिक प्रिय है।
7.नागपंचमी के दिन भगवान शिव के मंदिर की सफाई अवश्य करें और इसके साथ ही किसी शिव मंदिर की मरम्मत भी अवश्य कराएं।
8.आपको इस दिन भगवान शिव की पूजा विजया,अर्क पुष्प, धतुरा पुष्प आदि से अवश्य करनी चाहिए और इसके साथ ही फल चढ़ाने चाहिए और दूध से रूद्र अभिषेक करना चाहिए।
9.नागपंचमी के दिन आपको बहते हुए जल में अपने वजन के बराबर कोयला प्रवाहित करना चाहिए। ऐसा करने से आपको कालसर्प दोष से मुक्ति अवश्य मिलेगी।
10.इस दिन आपको भगवान शिव की पूजा में नागपंचमी मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए और साथ ही किसी योग्य से ब्राह्मण से रूद्र अभिषेक भी कराना चाहिए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS