Nag Panchami 2020 Mein Kab Hai : नागपंचमी के दिन क्या करें और क्या न करें

Nag Panchami 2020 Mein Kab Hai : नागपंचमी का त्योहार (Nag Panchami Festival) 25 जुलाई 2020 को मनाया जाएगा। यह दिन नाग देवता (Lord Naga) का आर्शीवाद पाने के लिए विशेष माना जाता है। लेकिन इस दिन कुछ विशेष कार्य करने से आप जीवन के सभी सुखों को प्राप्त कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं नागपंचमी के दिन क्या करें और क्या न करें।
नागपंचमी पर क्या करें (Nag Panchami Per Kya Kare)
1.नागपंचमी के दिन सुबह प्रात: काल जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर मंदिर में जाकर नाग देवता के दर्शन अवश्य करने चाहिए।
2. इस दिन नाग देवता को दूध अवश्य अर्पित करें ऐसा करना अत्यंत ही शुभ माना जाता है।
3. नागपंचमी के दिन किसी सांप को भी अवश्य दूध पिलाएं। ऐसा करने से आपको नागदेवता के साथ- साथ भगवान शिव का भी आर्शीवाद प्राप्त होगा।
4.इस दिन यदि संभव हो सके तो व्रत अवश्य रखें। ऐसा करने से आपकी सभी मनोवांछित इच्छाओं की पूर्ति होगी।
5.नागपंचमी के दिन भगवान शिव के मंदिर में जाकर नागदेवता की पुष्प और चंदन से पूजा अवश्य करें।
6. यदि संभव हो सके तो नागपंचमी के दिन गरीब बच्चों को दूध का दान अवश्य करें
7.यदि आप कालसर्प दोष से पीड़ित हैं तो मंदिर में चांदी के नाग- नागिन का जोड़ा अवश्य दान दें। ऐसा करने से आपको लाभ की प्राप्ति होगी।
8.इस दिन किसी सपेरे से सांप को खरीद कर उसे जंगल में छोड़ दें। ऐसा करने से आप पर सदैव ही नागदेवता की कृपा बनी रहेगी।
9.नागपंचमी के दिन तरल पदार्थों का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन तरल पदार्थों का दान अवश्य करें।
10. इस दिन ब्राह्मणों को भोजन अवश्य कराएं और उन्हें भोजन में मीठा ही खिलाएं।
नागपंचमी पर क्या न करें (Nag Panchami Per Kya Na Kare)
1.नागपंचमी के दिन किसी भी सांप या जीव जंतु को बिल्कुल भी न मारें। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको नागदेवता के क्रोध का सामना करना पड़ेगा।
2. इस दिन भूलकर भी घर में कलेश न करें नहीं तो आपको विपरित परिणामों का सामना करना पड़ सकता है।
3. नागपंचमी के दिन जमीन में हल चलाना वर्जित माना गया है और इसके साथ ही इस दिन सुईं धागे से जुड़ा हुआ भी कोई कार्य नहीं किया जाता।
4. इस दिन भूलकर भी किसी सपेरे या गरीब व्यक्ति का निरादर न करें।
5. नागपंचमी के दिन घर में तामसिक भोजन न तो बनाएं और न ही ग्रहण करें।
6.इस दिन हरे पत्तेदार सब्जियों को न तो काटना चाहिए और न हीं पकाना चाहिए।
7.नागपंचमी के दिन किसी की निंदा या चुगली भी न करें। ऐसा करने से आपको मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
8.आपको इस दिन मदिरा का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए और न ही जुआ आदि खेलना चाहिए।
9.नागपंचमी के दिन किसी भी सांप की बांबी को न तोड़े। ऐसा करने से आपके जीवन में दुखो का आगमन हो सकता है।
10. इस दिन किसी ब्राह्मण का भूलकर भी निरादर न करें नहीं तो आपको जीवन में कई प्रकार के कष्टों का सामना करना पड़ेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS