Nag Panchami 2021 : नाग पंचमी पर आज इस उपाय से करें राहु- केतु को शांत, घर में आएगी सुख-शांति और धन-संपत्ति

Nag Panchami 2021 : अगर आपकी कुण्डली में कालसर्प दोष बना हुआ है। अंगारक दोष बना है, चंडाल दोष बना है या ग्रहण दोष बने हुए हैं अथवा पितृदोष बना हुआ है, ये सभी दोष राहु-केतु के कारण ही बनते हैं। अगर आपको सांपों के सपने आते हैं या आपके घर में बार-बार सांप आते हैं अथवा आपको सांपों से डर लगता है तो 13 अगस्त 2021 को शुक्रवार के दिन नाग पंचमी का त्योहार आने वाला है। वहीं अगर आप इस दिन कुछ उपाय कर लेते हैं तो आप राहु-केतु के द्वारा उत्पन्न हुए इन दोषों को दूर कर लोगों और राहु-केतु दोनों ही आपसे प्रसन्न हो जाएंगे। क्योंकि राहु को सांप का मुख कहा जाता है और केतु को सांप की पूंछ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, ऐसी मान्यता है कि, नाग पंचमी के दिन राहू-केतु के उपाय करने से दरिद्रता का नाश होता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है तथा धन आगमन के स्तोत्र मिलने लगते हैं। तो आइए जानते हैं आज नाग पंचमी के दिन राहू-केतु को प्रसन्न करने के लिए क्या उपाय करने चाहिए।
ये भी पढ़ें : Money Vastu Tips: आर्थिक समस्या से बचने के लिए करें ये वास्तु के अचूक उपाय, आपके घर जरुर आएंगी माता लक्ष्मी
- वहीं आपको इस दिन नागों की पूजा करनी है। अगर आप इस दिन जीवित नाग की पूजा करें तो आप आसानी से ही इन दोषों से मुक्त हो जाएंगे।
- वहीं अगर आप नागदेवता की प्रतिमा अथवा उनकी किसी फोटो आदि की भी पूजा कर सकते हैं।
- अगर आपके घर के आसपास नाग देवता की कोई प्रतिमा बनी हुई है तो वहां पर आप जाकर नागदेवता की पूजा कर सकते हैं।
- वहीं आप भगवान शिव के मंदिर में बैठकर भगवान शिव की भी पूजा कर सकते हैं। क्योंकि भगवान शिव नागदेवता को अपने गले में धारण करते हैं।
- वहीं आप इस दिन नाग और नागिन दोनों की भी पूजा कर सकते हैं। आप इस दिन चांदी , लोहे आदि के नाग-नागिन क जोड़े की भी पूजा कर सकते हैं।
- आप इस दिन दूध से नाग-नागिन के जोड़े को स्नान करवाकर अथवा गंगाजल से स्नान करवाकर या शुद्ध जल से भी उनको स्नान करवा सकते हैं।
- इसके बाद आप इत्र, पीला चंदन या फूल , दूधद्व घी तथा खीर और मिठाई का भी भोग लगा सकते हैं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS