Nag Panchami Date 2020 : नागपंचमी पर बन रहा है ये शुभ संयोग, भगवान शिव और नागदेवता की विशेष कृपा

Nag Panchami Date 2020 : नागपंचमी 25 जुलाई 2020 (Nag Panchami 25 July 2020) को मनाई जाएगी। इस दिन आकाश मंडल में कई ऐसे शुभ संयोग बन रहे हैं जो न केवल आपकी परेशानियों को समाप्त करेंगे बल्कि आपके जीवन में सुखो की वृद्धि भी करेंगे तो चलिए जानते हैं नागपंचमी के शुभ संयोग (Nag Panchami ke Shubh Sanyog)
नागपंचमी के शुभ संयोग (Nag Panchami Ke Shubh Sanyog)
नागपंचमी के दिन अमृत काल मुहूर्त सुबह 7 बजकर 38 मिनट सुबह 9 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। इसके बाद अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजे से दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक,रवि योग दोपहर 2 बजकर 19 मिनट से अगले दिन 5 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। वहीं इस दिन शिव योग भी बन रहा है जो 2 बजकर 26 मिनट से अगले दिन तक रहेगा।
वहीं यदि विजय मुहूर्त की बात करें तो यह दोपहर 2 बजकर 44 मिनट से दोपहर 3 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। यदि आप इन सभी योगों में से किसी एक योग में भी भगवान शिव और नागदेवता की पूजा करते हैं तो आप अपने जीवन की सभी परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं और अपने जीवन के सुखों को बढ़ा सकते हैं। इन योगो में भगवान शिव और नागदेवता की पूजा करने से उनका विशेष आर्शीवाद भी आपको प्राप्त होगा।
नागपंचमी पर ग्रहों की स्थिति (Nag Panchami Per Graho ki Stithi)
नागपंचमी के दिन चंद्रमा कन्या राशि में रहेगा। इस दिन चंद्रमा उतराफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेगा। वहीं सूर्य कर्क राशि में, गुरु धनु राशि में वक्री, शनि मकर राशि में वक्री, मगंल मीन राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, राहू और बुध मिथुन राशि में, केतू धनु राशि में रहेंगे। जिसकी वजह से नागपंचमी पर भगवान शिव और नागदेवता की पूजा का कई गुना लाभ प्राप्त हो सकता है और नागदेवता और भगवान शिव की कृपा प्राप्त हो सकती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS