Nag Panchami Date 2020 : साल में एक ही बार खुलता है नाग चंद्रेश्वर मंदिर, जानिए क्या है इसके पीछे का रहस्य

Nag Panchami Date 2020 : नागपंचमी 25 जुलाई 2020 (Nag Panchami 25 July 2020) को मनाई जाएगी।इस दिन मंदिरो में नागदेवता के दर्शनों के लिए सुबह से ही लंबी- लंबी कतारें लग जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि भारत का नाग चंद्रश्वर मंदिर (Nagchandreshwar Temple) केवल साल में एक ही बार खुलता है। लेकिन क्या है इसके पीछे का रहस्य आइए जानते हैं...
नाग चंद्रेश्वर मंदिर का रहस्य (Nagchandreshwar Mandir Ka Rahasya)
सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर पूरे देश में नागपंचमी मनाई जाती है और नागदेवता की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस खास मौके पर सिर्फ साल में एक बार मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योर्तिलिंग मंदिर में मौजूद नाग चंद्रेश्वर मंदिर भक्तों लिए खोला जाता है। नाग चंद्रेश्वर मंदिर के पट नागपंचमी से एक दिन पहले रात 12 बजे से अगले दिन 12 बजे तक खुले रहते हैं।
सावन सोमवार पर महाकाल की तीसरी सवारी भी निकाली जाती है। इसके साथ ही चंद्रेश्वर के प्राचीन मंदिर से जुड़ी कई खास बातें है। इस मंदिर में ग्यारहवीं शताब्दी की अद्भुत प्रतिमा है। ऐसी मान्यता है कि यह प्रतिमा नेपाल से लाई गई थी। ज्योर्तिलिंग महाकालेश्वर से सबसे ऊपरी तल पर यह प्रतिमा स्थापित है। नाग चंद्रेश्वर के दर्शनों के लिए एक दिन पहले से ही भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो जाती है।
मंदिर में प्रवेश करते हैं दाईं ओर भगवान नाग चंद्रेश्वर की प्रतिमा दिखाई देती है। यह प्रतिमा मराठा कालीन कला का उत्कृष्ट नमूना है। 24 घंटे लगातार दर्शन के रात 12:30 बजे एक साल के लिए इस मंदिर के पट बंद कर दिए जाते हैं। पट बंद करने से पहले त्रिकाल पूजा के क्रम में रात 8 बजे महाकाल मंदिर की ओर से परंपरागत पूजन किया जाता है। ऐसी भी मान्यता है कि नागपंचमी के दिन इस मंदिर में तक्षक नाग स्वंय मौजूद रहते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS