Nag Panchami Kab Hai 2020 : नागपंचमी पर कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए राशि के अनुसार करें ये आसान उपाय

Nag Panchami Kab Hai 2020 : नागपंचमी 25 जुलाई 2020 (Nag Panchami 25 July 2020) को मनाई जाएगी। यदि दिन कालसर्प दोष (Kaal Sarp Dosh Remedies) और सर्प दोष से मुक्ति के लिए विशेष माना जाता है। लेकिन यदि आप अपनी राशि के अनुसार कालसर्प दोष का उपाय करते हैं तो आपको इससे जल्दी ही लाभ प्राप्त होगा तो आइए जानते हैं राशि के अनुसार कालसर्प दोष के उपाय।
मेष राशि नागपंचमी के उपाय
मेष राशि के जो जातक कालसर्प दोष से पीड़ित हैं उन्हें नागपंचमी के दिन बैल को जौ अवश्य खिलानी चाहिए। ऐसा करने से आपको इस दोष से लाभ की प्राप्ति होगी और साथ ही आपको भगवान शिव का आर्शीवाद प्राप्त होगा।
वृषभ राशि नागपंचमी के उपाय
वृषभ राशि के जातको को नागपंचमी के दिन मंदिर या किसी भी धार्मिक स्थान पर सफेद रंग की ध्वजा चढ़ानी चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको कालसर्प दोष से तो मुक्ति मिलेगी ही साथ ही आपको भगवान का आर्शीवाद भी प्राप्त होगा।
मिथुन राशि नागपंचमी के उपाय
मिथुन राशि के जो जातक कालसर्प दोष या सर्प दोष से पीड़ित हैं उन्हें नागपंचमी के दिन गाय को हरे मूंग की दाल खिलानी चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको इस दोष से तो मुक्ति मिलेगी ही और साथ ही गऊ माता का आशीवाद भी प्राप्त होगा।
कर्क राशि नागपंचमी के उपाय
कर्क राशि के जातको को नागपंचमी के दिन पंचमृत से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए और साथ ही नागदेवता की पूजा भी करनी चाहिए। आपके ऐसा करने मात्र से ही आपको कालसर्प दोष से मुक्ति मिलेगी और साथ ही भगवान शिव और नागदेवता का आर्शीवाद भी प्राप्त होगा।
सिंह राशि नागपंचमी के उपाय
सिंह राशि के जातको को नागपंचमी के दिन एक मुट्ठी जौ लेकर उसे गौमूत्र से साफ करें और उसे लाल कपड़े में बांधकर पीपल के पेड़ के नीचे रख आए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपकी कुंडली के सभी दोष समाप्त हो जाएंगे।
कन्या राशि नागपंचमी के उपाय
कन्या राशि के जो जातक कालसर्प दोष से पीड़ित हैं उन्हें एक चांदी के नाग- नागिन का जोड़ा बनवाकर उसे भगवान शिव के मंदिर में देना चाहिए आपके इस उपाय से आपको जल्द ही कालसर्प दोष की पीड़ा से मुक्ति मिल जाएगी।
तुला राशि नागपंचमी के उपाय
तुला राशि के जो जातक कालसर्प दोष से पीड़ित हैं उन्हें आज भगवान शिव का दूध से अभिषेक करना चाहिए और साथ ही नागदेवता को दूध अर्पित करना चाहिए। आपका यह उपाय आपको हर प्रकार का लाभ देगा।
वृश्चिक राशि नागपंचमी के उपाय
वृश्चिक राशि के जातको नागपंचमी के दिन अपने नहाने के पानी में गौमूत्र डालकर उससे स्नान करना चाहिए और किसी सपेरे से नाग नागिन का जोड़ा खरीदकर उसे जंगल में छोड़ देना चाहिए। यह उपाय आपको जल्द ही कालसर्प दोष से मु्क्ति दिलाएगा।
धनु राशि नागपंचमी के उपाय
धनु राशि के जातको को नागपंचमी के दिन नदी में जौ प्रवाहित करनी चाहिए और साथ ही भगवान शिव और नागदेवता को चंदन अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से आपको कालसर्प दोष से जल्द ही मुक्ति मिल जाएगी।
मकर राशि नागपंचमी के उपाय
मकर राशि के जातको को नागपंचमी के दिन भगवान शिव का रूद्राभिषेक अवश्य करना चाहिए और साथ ही रूद्र पाठ भी करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको न केवल कालसर्प दोष से बल्कि सभी दोषों से मुक्ति मिल जाएगी।
कुंभ राशि नागपंचमी के उपाय
कुम्भ राशि के जातको को नागपंचमी के दिन भगवान शिव के मंदिर में जाकर उनका गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए और साथ ही नाग देवता को दूध अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से आपको कालसर्प दोष से मुक्ति तो मिलेगी साथ ही आपको शनिदेव का आर्शीवाद भी प्राप्त होगा।
मीन राशि नागपंचमी के उपाय
मीन राशि के जातको को नागपंचमी के दिन किसी मछलियों को आटे की गोली खिलानी चाहिए। आपके ऐसा करने से आपको कालसर्प दोष से मुक्ति तो मिलेगी ही साथ ही आपको देव गुरु बृहस्पति का आर्शीवाद भी प्राप्त होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS