Nag Panchami Kab Hai 2020 ki : नागपंचमी पर अपने घर पर ही इस विधि से करें नाग देवता और भगवान शिव की पूजा

Nag Panchami Kab Hai 2020 ki : नागपंचमी पर अपने घर पर ही इस विधि से करें नाग देवता और भगवान शिव की पूजा
X
Nag Panchami Kab Hai 2020 ki : नागपंचमी का त्योहार 25 जुलाई 2020 (Nag Panchami Festival 25 July 2020) को मनाया जाएगा। इस दिन नागदेवता की पूजा करने के विशेष महत्व है। लेकिन कई बार किसी कारण मंदिर में जाकर पूजा करना संभव नही हो पाता है। ऐसे में हम आपको बताएंगे की आप कैसे घर पर ही रहकर नागपंचमी की पूजा करके नागदेवता और भगवान शिव (Lord Shiva) का आर्शीवाद प्राप्त कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं कैसे करें घर पर नागपंचमी की पूजा।

Nag Panchami Kab Hai 2020 ki : नागपंचमी (Nag Panchami) पर नागदेवता की पूजा करने से सभी प्रकार के भय दूर होते हैं। लेकिन कई बार स्वास्थय या अन्य परेशानियों की वजह से मंदिर में जाकर नागदेवता की पूजा कर पाना मुश्किल होता है। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि किस प्रकार आप घर पर ही नागपंचमी की पूजा कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं नागपंचमी की पूजा विधि (Nag Panchami Puja Vidhi)

नागपंचमी की घर पर पूजा (Nag Panchami Ki Ghar Per Puja)

1.नागपंचमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करके साफ वस्त्र धारण करें।

2. इसके बाद बाजार एक ऐसा शिवलिंग लाएं जिस पर नागदेवता भी हो और साथ ही एक बड़ी सी थाली भी लाएं।

3. शिवलिंग लाने के बाद उस थाली में शिवलिंग को रखें और जलाभिषेक करें और इसके बाद नागदेवता का भी जलाभिषेक करें।

4. इसके बाद शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं और नागदेवता को भी दूध से स्नान कराएं।

5.नागदेवता दूध से स्नान कराने के बाद उन्हें दूध अर्पित करें। क्योंकि इस दिन सांपो को दूध पिलाया जाता है।

6. इसके बाद शिवलिंग का चंदन से लेप करें और नागदेवता को भी चंदन का लेप करें।

7.चंदन का लेप लगाने के बाद शिवलिंग और नागदेवता को फूलों की माला व फूल अर्पित करें।

8.इसके बाद भगवान शिव और नागदेवता को पांच भी अर्पित करें।

7.फल अर्पित करने के बाद नागदेवता को कुमकुम का तिलक करें।

8.इसके बाद भगवान शिव और नागदेवता को अक्षत अर्पित करें।

9.अक्षत अर्पित करने के बाद भगवान शिव और नागदेव के मंत्रों का जाप करें और उनकी धूप व दीप से आरती उतारें।

10. नागपंचमी के दिन गेरू से घर के बाहर सांप की आकृति बनाकर उसे मीठी सिवाईयां को भोग भी अवश्य लगाएं। ऐसा करने से सर्प भय दूर होता है।

Tags

Next Story