Nag Panchami Kab Hai 2020 : नागपंचमी पर करें ये अचूक उपाय, भगवान शिव के साथ मिलेगा नागदेवता का आर्शीवाद

Nag Panchami Kab Hai 2020 : नागपंचमी पर करें ये अचूक उपाय, भगवान शिव के साथ मिलेगा नागदेवता का आर्शीवाद
X
Nag Panchami Kab Hai 2020 : नागपंचमी (Nag Panchami) पर कुछ आसान उपाय आजमाकर आप अपने जीवन की सभी परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं और साथ ही नागदेवता और भगवान शिव (Lord Shiva) का आर्शीवाद भी प्राप्त कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं नागपंचमी के उपाय।

Nag Panchami Kab Hai 2020 : नागपंचमी का पर्व (Nag Panchami Festival) 25 जुलाई 2020 को मनाया जाएगा। इस दिन नाग देवता की पूजा का विधान है। माना जाता है कि इस दिन नाग देवता की पूजा (Nag Devta Ki Puja) करने से सर्प दंश का भय दूर होता है। लेकिन यदि आप इस दिन कुछ उपाय करते हैं तो आपको जीवन के सभी सुखों की प्राप्ति हो सकती है तो चलिए जानते हैं नागपंचमी के उपाय

नागपंचमी के उपाय (Nag Panchami Ke Upay)

1.यदि आपके घर में अक्सर कलह रहता है तो नागपंचमी के दिन भगवान शिव और नागदेवता को दूध से स्नान कराएं। ऐसा करने से आपके घर में सुख और शांति बनी रहेगी।

2.अगर आपके व्यापार में अक्सर घाटा होता है रहता है तो आपको नागपंचमी के दिन अपने ऑफिस में नाग - नागिन की प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए। इससे आपको लाभ प्राप्त होगा।

3.यदि आप अपने दुश्मनों से अक्सर परेशान रहते हैं तो आप चांदी का एक नाग- नागिन का जोड़ा बनवाएं और नागपंचमी के दिन उसे बहते जल में प्रवाहित कर दें।

4.अगर आप अत्याधिक परेशानियों से घिरे हुए हैं तो आपको नागपंचमी के दिन शिव मंदिर में जाकर कुरुकुल्ये हूं फट् मंत्र का जाप करना चाहिए और नाग देवता से अपने परेशानियों को समाप्त करने के लिए प्रार्थना करें।

5.यदि आपका कोई काम काफी समय से अटका हुआ है तो नाग पंचमी के दिन किसी शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक करें और उनसे अपना काम पूरा होने के लिए प्रार्थना करें।

6.नागपंचमी के दिन ग्यारह नारियल लेकर उसे अपने घर की चारो दिशा में घूमाकर किसी बहते जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से आपके घर की सभी नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाएगी।

7.यदि आप आर्थिक रूप से अत्याधिक परेशान रहते हैं तो आप नागपंचमी के दिन एक मिट्टी के बर्तन में दूध लेकर उसे पीपल के वृक्ष के नीचे रख दें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक समस्या समाप्त हो जाएगी।

8.यदि आप सर्प दोष से पीड़ित हैं तो नाग पंचमी के दिन एक चांदी का नाग नागिन का जोड़ा भगवान शिव के मंदिर में जाकर उन्हें चढ़ाएं ऐसा करने से आपको जल्दी ही राहत मिलेगी।

9. नागपंचमी के दिन नाग देवता की सुंगधित फूलों और चंदन से पूजन करनी चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में आ रही सभी प्रकार की समस्या समाप्त हो जाएगी।

10.यदि आप कालसर्प दोष से पीड़ित हैं तो नागपंचमी के दिन कच्चा कोयला बहते जल में प्रवाहित करें। ऐसा करने से आपको कालसर्प दोष से मुक्ति मिल जाएगी।

Tags

Next Story