Nag Panchmi 2022: कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए नाग पंचमी पर जरुर करें ये उपाय, वरना...

Nag Panchmi 2022: कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए नाग पंचमी पर जरुर करें ये उपाय, वरना...
X
Nag Panchmi 2022: नाग पंचमी का त्योहार हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार नाग पंचमी का त्योहार 02 अगस्त 2022 को मनाया जाएगा। नाग पंचमी के त्योहार में नागों की पूजा की जाती है। हिन्दू धर्म में नागों की पूजा के इस पावन पर्व का विशेष महत्व है।

Nag Panchmi 2022: नाग पंचमी का त्योहार हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार नाग पंचमी का त्योहार 02 अगस्त 2022 को मनाया जाएगा। नाग पंचमी के त्योहार में नागों की पूजा की जाती है। हिन्दू धर्म में नागों की पूजा के इस पावन पर्व का विशेष महत्व है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, नाग पंचमी पर नागों की पूजा करने से कुंडली के कालसर्प दोष समाप्त हो जाते हैं। इसके साथ ही आध्यात्मिक शक्ति के साथ ही मनोवांछित फल की भी प्राप्ति होती है। कुंडली से कालसर्प दोष दूर करने के लिए नाग पंचमी के दिन कुछ उपाय जरुर करने चाहिए। तो आइए जानते हैं नाग पंचमी और कालसर्प दोष दूर करने के उपायों के बारे में...

जिनकी कुंडली में कालसर्प दोष है, वे लोग नाग पंचमी के दिन नासिक में बाबा त्र्यम्बकेश्वर जाकर इस दिन पूजा करवानी चाहिए।

जो लोग कालसर्प दोष से पीड़ित हैं, उन्हें हर साल सावन में नाग पंचमी के दिन रुद्राभिषेक जरुर करना चाहिए और नाग पंचमी के दिन चांदी के नाग-नागिन का दान करना चाहिए। वहीं इनका दान किसी गरीब और जरुरतमंद ब्राह्मण को ही करना चाहिए।

सावन माह में रोजना राहु-केतु के मंत्रों का जप करना चाहिए। ऐसा करने से कालसर्प दोष का प्रभाव कम हो जाता है।

कार्ग्प दोष से पीड़ित व्यक्ति 8,9,10 मुखी नेपाली रुद्राक्ष को गले में धारण करें और कालसर्प दोष निवारण कवच भी धारण करें।

नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा कर किसी सपेरे को दान जरुर करें। दान में अन्न, धन, वस्त्र आदि भी आप किसी सपेरे को दे सकते हैं और इस दिन आप सपेरे का आशीर्वाद जरुर लें।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story