Narak Chaturdashi 2020 Calendar : नरक चतुर्दशी 2020 का कैलेंडर

Narak Chaturdashi 2020 Calendar : नरक चतुर्दशी 14 नवंबर 2020 (Narak Chaturdashi 14 November 2020) का त्योहार दिवाली से एक दिन पहले मनाया जाता है। इसी कारण से इस पर्व को छोटी दिवाली (Choti Diwali) के नाम से भी जाना जाता है। नरक चतुर्दशी के दिन घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से उस घर के लोगों को कभी भी अकाल मृत्यु का भय नहीं सताता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको अपने घर के मुख्य द्वार पर दीपक किस समय पर जलाने चाहिए। अगर नहीं तो आपको इसके लिए नरक चतुर्दशी का कैलेंडर अवश्य ही जान लेना चाहिए तो आइए जानते हैं नरक चतुर्दशी का कैलेंडर।
नरक चतुर्दशी कैलेंडर 2020 (Narak Chaturdashi 2020 Calendar)
तिथि | चतुर्दशी |
दिन | शनिवार |
माह | कार्तिक मास |
अभ्यंग स्नान मुहूर्त | सुबह 05 बजकर 06 मिनट से सुबह 6 बजकर 16 मिनट तक |
नरक चतुर्दशी के दिन चन्द्रोदय का समय | सुबह 05 बजकर 06 मिनट |
अमृत काल मुहुर्त | दोपहर 1 बजकर 56 मिनट से दोपहर 3 बजकर 20 मिनट तक |
नक्षत्र | स्वाती |
योग | सौभाग्य |
करण | शकुनि |
चंद्रमा | तुला राशि |
सूर्य राशि | तुला राशि |
अभिजित मुहूर्त | सुबह 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक |
सर्वार्थ सिद्धि योग | शाम 6 बजकर 16 मिनट से रात 9 बजकर 39 मिनट तक |
राहुकाल | सुबह 9 बजकर 11 मिनट से सुबह 10 बजकर 39 मिनट तक |
सूर्योदय | 06:16 ए एम |
सूर्यास्त | 05:58 पी एम |
नरक चतुर्दशी पर ग्रह स्थिति (Narak Chaturdashi Per Graha Stithi)
नरक चतुर्दशी पर यदि ग्रह स्थिति की बात करें तो इस दिन चंद्रमा कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में रहेगा। वहीं इस दिन सूर्य तुला राशि में रहेगा। इसके अलावा गुरु धनु राशि में,शनि मकर राशि में,मंगल मीन राशि में वक्री,बुध तुला राशि में,शुक्र कन्या राशि में,राहु वृषभ राशि में और केतु वृश्चिक राशि में रहेगा।इस दिन शनि और गुरु अपनी स्वंय की राशि में अन्य रहेंगे तो वहीं अन्य ग्रह अपनी मित्र राशि में रहेंगे। जिसकी वजह से इस बार धनतेरस का त्योहार काफी शुभ रहेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS