Nautapa 2022: नौतपा क्या होता और साल 2022 में कब से शुरू होगा, जानें इसका महत्व

Nautapa 2022: नौतपा क्या होता और साल 2022 में कब से शुरू होगा, जानें इसका महत्व
X
Nautapa 2022: नवतपा का समय बेहद गर्मी, प्रचंड धूप वाला समय होता है। इस दौरान सूर्यदेव बेहद आक्रामक मूड में होते हैं और ये समय 25 मई 2022 से शुरू हो रहा है, इस दिन सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे और नौतपा का समय प्रारंभ हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: Numerology : ये लोग होते हैं बहुत आकर्षक और कभी नहीं होती इनके पास धन की कमी, जानें इस मूलांक के लोगों की ये खास बातें

पंचांग के अनुसार, नौतपा इस वर्ष 25 मई से शुरू होगा और 02 जून तक रहेगा। वैसे तो 25 मई से 08 जून तक भीषण गर्मी का समय है, परन्तु शुरू के नौ दिन नौतपा के विशेष रूप से गर्मी, चिलचिलाती धूप और भगवान सूर्यनारायण अपने प्रचंड तेवर दिखाते हैं।

ये भी पढ़ें: Swapan Shastra: इन विचित्र सपनों को क्या होता है असर, जानें इनका अपने जीवन पर होने वाला प्रभाव

नौतपा का अर्थ है कि, सूर्य और पृथ्वी के बीच में दूरी इन दिनों में बेहद कम होती है। अत: सूर्य की किरणें पृथ्वी पर सीधी पड़ती हैं, तो पृथ्वी का तापमान बढ़ जाता है। वहीं नौतपा का संबंध बरसात से भी है। यदि नौतपा खूब तपता है तो बरसात अच्छी होती है। अर्थात मानसून मेहरबान हो जाता है। नौतपा खूब तपेगा तो बारिश भी अच्छी होगी।

ये भी पढ़ें: Jyotish Shastra: कौवा को अगर आपने सुबह-सुबह ऐसे देखा है तो आप बन जाएंगे करोड़पति

नौतपा के दौरान स्नान, दान और पुण्य का विशेष महत्व होता है। इस दौरान लोगों को मीठा जल पिलाने का बहुत महत्व होता है और इससे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। वहीं नौतपा के दौरान छत पर पक्षियाें के लिए दाना-पानी की विशेष व्यवस्था करनी चाहिए। जो भी मनुष्य भीषण गर्मी में ऐसा करता है वह कई प्रकार के पापों से मुक्त हो जाता है।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story