Navratri Laung Ke Totke: माता के भक्त नवरात्रि में करें ये लौंग के 3 टोटके, होंगे मालामाल और समस्या हो जाएगी कोसो दूर

Navratri Laung Ke Totke: माता के भक्त नवरात्रि में करें ये लौंग के 3 टोटके, होंगे मालामाल और समस्या हो जाएगी कोसो दूर
X
मां दुर्गा की पूजा में लौंग का इस्तेमाल किया जाता है। मां दुर्गा को लौंग भी चढ़ाई जाती है। यहां हम आपको लौंग के तीन उपायों के बारे में बता रहे हैं।

Navratri Laung Ke Totke: नवरात्रि के दिनों में हम लोग आम तौर पर मां के 9 रूपों की पूजा करते हैं। पूजा सामग्री में सभी चीजें शामिल होती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं उनमें से एक लौंग भी है, जो हमारे जीवन में हर समस्या को दूर करती है और हमें मालामाल कर देती है। नवरात्रि में किए गए कुछ उपाय बेहद कारगर होते हैं। इन उपायों को करने से मां भवानी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। नवरात्रि में किए जाने वाले ये टोटके बेहद कारगर होते हैं। लौंग से जुड़े कुछ उपाय काफी फायदेमंद माने जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा भक्तों के बीच धरती पर रहती हैं और जो लोग सच्चे मन से मां दुर्गा की पूजा करते हैं, उनकी मनोकामना मां पूरी करती हैं। तो आइए जानते हैं नवरात्रि में लौंग से जुड़े 3 उपायों के बारे में।

1. नवरात्रि के दिनों में हर दिन मां अंबे को लौंग चढ़ाई जाती हैं। लेकिन आप इन दिनों में मां को लौंग का जोड़ा गुलाब के साथ चढ़ाएं। इस उपाय को करने से आपके घर में धन की कमी नहीं होगी। ऐसा करने से बरकत बढ़ती है। मन में पॉजिटिव विचार आते हैं। नकारात्मक विचार दूर होते हैं।

2. नवरात्रि के दिनों में लौंग का जोड़ा पीले कपड़े में बांधकर दें और इसके बाद उसे घर के किसी कोने में लटका दें। ऐसा करने से आपकी सभी परेशानियां धीरे धीरे दूर हो जाएंगी।लौंग का यह जोड़ा तिजोरी के पास भी रख दें, ऐसा करने से आपकी घर में पैसों की कोई कमी नहीं रहेगी। लाल कपड़े में बंधी 3 लौंग माता रानी के मंदिर में दान करें। ऐसा करने से दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ता है।

3. अगर अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए एक आसान उपाय है। माता रानी को 5 लौंग, पीले मिष्ठान्न और पीले पुष्प अर्पित करें। ऐसा करने से मां दुर्गा की कृपा आपके ऊपर शीघ्र होती है और शत्रुओं पर विजय मिलना शुरू हो जाती है।

डिस्क्लेमर: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story