New Year 2023 Hindu Calendra : 19 साल बाद बन रहा ऐसा विचित्र योग, 13 मास का होगा हिन्दू कैलेंडर

New Year 2023 Hindu Calendra : नया साल 2023 अब शुरू होने ही जा रहा है। ज्योतिष की मानें तो साल 2023 बेहद खास रहने वाला है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, आने वाला साल 12 की बजाय 13 महीने का रहने वाला है। दरसअल 2023 में भगवान शिव का प्रिय सावन का महीना एक नहीं बल्कि दो महीने का रहेगा। यह विचित्र संयोग अधिकमास की वजह से हो रहा है। वहीं अधिकमास को मलमास भी कहा जाता है। ज्योतिषविदों का कहना है कि, अधिकमास के कारण 19 साल बाद श्रावण मास दो महीने का होने वाला है।
साल 2023 में अधिकमास 18 जुलाई से प्रारंभ होगा और 16 अगस्त 2023 को समाप्त हो जाएगा। इस महीने को भगवान विष्णु की भक्ति का मास माना जाता है। चूंकि ये महीना इस बार श्रावण मास के साथ लग रहा है, इसीलिए भगवान शिव की उपासना करने वालों के लिए उन्हें ज्यादा समय मिलेगा। हिन्दू कैलेंडर में हर तीन साल में एक अतिरिक्त महीना जुड़ जाता है। जिसे अधिकमास और मलमास या पुरूषोत्तममास कहा जाता है।
सूर्य वर्ष 365 दिन और छह घंटे का होता है। वहीं चंद्र वर्ष 354 दिनों का माना जाता है। इन दोनों वर्षों के बीच लगभग 11 दिनों का अंतर रहता है। इर साल घटने वाले इन 11 दिनों को जोड़ा जाए तो एक माह के बराबर होते हैं।
इसी अंतर को बांटने के लिए हर तीन साल में चंद्र मास अस्तित्व में आता है और इसी को अधिकमास कहा जाता है। अधिकमास में भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। परन्तु इस बार श्रावण मास में अधिकमास लगने के कारण इस दौरान हर और हरि यानि महादेव और भगवान विष्णु दोनों की ही पूजा की जाएगी।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS