New Year 2023 Tips : साल 2023 के पहले दिन भूलकर भी ना करें ये काम, वरना झेलनी पड़ सकती हैं आपको परेशानी

New Year 2023 Tips : आज नए साल 2023 का प्रथम दिवस है। वहीं आज रविवार का दिन है। हिन्दू पंचांग की मानें तो सप्ताह की शुरुआत रविवार के दिन से ही होती है। वहीं इस बार अंग्रेजी कैलेंडर के नूतन वर्ष 2023 की भी शुरुआत भी रविवार के दिन से ही हो रही है। मान्यता है कि, जिस दिन अथवा काम या साल की शुरुआत अच्छी होती है, तो पूरा साल, दिन या काम अच्छे से ही होता है। शास्त्रों में रविवार के दिन कुछ कार्यों को करना वर्जित माना जाता है। इसीलिए आज साल 2023 के पहले दिन इन शास्त्र सम्मत वर्जित कार्यों को भूल से भी ना करें। हो सकता है कि, इन कार्यों को करने से आपको पूरे साल दिक्कतों का सामना करना पड़ जाएं। तो आइए जानते हैं साल 2023 के पहले दिन कौन से कार्यों को भूल से भी ना करें।
साल 2023 की शुरुआत रविवार के दिन से हो रही है। इसीलिए आज के दिन कांसे के पात्र में भोजन ना करें। क्योंकि रविवार के दिन कांसे के पात्र में भोजन करना वर्जित माना जाता है। वहीं आज साल के पहले दिन मसूर की दान, अदरक, और लाल रंग का साग खाने से भी परहेज करें।
साल के पहले दिन स्त्री सहवास करने से बचें और साथ ही तिल के तिल का सेवन या शरीर पर लेपन आदि करने से बचें। वरना आपके लिए बुरे दिनों की शुरुआत हो सकती है।
साल के पहले दिन आंवले का सेवन ना करें। वरना आपको संकटों का सामना पूरे साल करना पड़ सकता है।
साल के पहले दिन पीपल के पेड़ को ना छूएं। शास्त्रों की मानें तो रविवार के दिन पीपल वृक्ष को छूना और उस पर चढ़ना वर्जित माना जाता है। ऐसा करने से आपको अशुभ समय का सामना करना पड़ सकता है।
आज के दिन तुलसी के पत्ते का सेवन ना करें और ना ही तुलसी के पत्ते को छूएं अथवा तोड़ें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी जी आपसे रूठ सकती हैं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS