New Year 2023 Yearly Horoscope : बुधादित्य राजयोग नए साल में इन राशि वालों पर करेगा धन की बरसात

New Year 2023 Yearly Horoscope : बुधादित्य राजयोग नए साल में इन राशि वालों पर करेगा धन की बरसात
X
New Year 2023 Yearly Horoscope : वैदिक ज्योतिष में बुधादित्य राजयोग को बेहद ही शुभ माना गया है। बुधादित्य राजयोग व्यक्ति को अपार सफलता-धन, मान-सम्मान आदि सबकुछ दिलाता है। दिसंबर 2022 में सूर्य गोचर और बुध गोचर से बुधादित्य राजयोग बन रहा है। जोकि तीन राशि वाले जातकों को तगड़ा लाभ देगा।

New Year 2023 Yearly Horoscope : वैदिक ज्योतिष में बुधादित्य राजयोग को बेहद ही शुभ माना गया है। बुधादित्य राजयोग व्यक्ति को अपार सफलता-धन, मान-सम्मान आदि सबकुछ दिलाता है। दिसंबर 2022 में सूर्य गोचर और बुध गोचर से बुधादित्य राजयोग बन रहा है। जोकि तीन राशि वाले जातकों को तगड़ा लाभ देगा। इस समय सूर्य और बुध दोनों ही ग्रह धनु राशि में मौजूद हैं और ये दोनों ही ग्रह मिलकर बुधादित्य राजयोग बना रहे हैं। वहीं ये जाता हुआ साल 2022 इन तीन राशि वाले जातकों के लिए बहुत कुछ देकर जाएगा। तथा साल 2023 की शुरूआत को शानदार बना देगा। तो आइए जानते हैं, बुधादित्य राजयोग किन राशि वाले लोगों की किस्मत चमका रहा है।

वृषभ

बुध और सूर्य की युति से बना बुधादित्य राजयोग वृषभ राशि वाले जातकों के लिए सुनहरा अवसर लेकर आ रहा है। इन लोगों को करियर में बड़ी तरक्की मिल सकती है और इनकी आय में बड़ी बढ़ोत्तरी हो सकती है। नौकरी बदलने के प्रबल योग बन रहे हैं। पदोन्नति हो सकती है। व्यापार में लाभ होगा। कोई बड़ी डील फाइन हो सकती है। पुरानी बीमारी से मुक्ति मिल सकती है। सेहत में सुधार होगा। यह योग आपके जीवन में नई ऊर्जा का संचार करेगा। आप लोगों का दबदबा बढ़ेगा।

मिथुन

मिथुन राशि वालों के लिए बुधादित्य राजयोग बेहद ही लाभकारी सिद्ध होगा। विशेषकर आपके पारिवारिक जीवन में यह समय बेहद खुशियां लेकर आएगा। जीवनसाथी या लवपार्टनर से आपकी अच्छी बनेगी। जीवन में प्रेम रोमांस बढेगा। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं।

कुंभ

बुध और सूर्य के गोचर ये बना ये बुधादित्य राजयोग कुंभ राशि वाले जातकों के लिए बहुत लाभकारी रहेगा और इस दौरान जमकर धनलाभ कराएगा। इनकम बढ़ेगी और आय में बढ़ोत्तरी होने से आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। पुराने कर्ज आप लोग चुका पाएंगे और जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहेंगे। इस दौरान आप लोग अच्छी-खासी राहत महसूस कर सकते हैं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story