New Year 2023 Yearly Horoscope : वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल 2023, जानें नववर्ष का वार्षिक राशिफल

New Year 2023 Yearly Horoscope : साल 2022 अब समाप्त होने ही जा रहा है, क्योंकि नवंबर 2022 मास अब अस्ताचल की ओर है। लगभग सवा महीने के बाद अब ये साल 2022 समाप्त हो जाएगा और नया साल 2023 प्रारंभ हो जाएगा। वहीं नए साल के प्रारंभ होने से पहले ही सभी लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल उठते हैं, कैसा रहेगा उनके लिए ये आने वाला साल। नए साल में किस राशि के जातकों का भाग्य साथ देगा अथवा उनके जीवन में किस तरह की परेशानी आ सकती है। आपको नए साल में भाग्य का साथ मिलेगा या नहीं। तो ऐसी ही दिलचस्प बातों को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए लाए हैं नए साल का राशिफल और आज हम बात कर रहे हैं वृषभ राशि के जातकों के बारे में। तो आइए जानते हैं वृषभ राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा साल 2023...
वृषभ राशि के जातकों के लिए नये साल के पहले माह जनवरी में सभी जीवन में चल रही सभी परेशानियों का हल मिल जाएगा। इस महीने आप मौज-मस्ती की चीजों को खरीदेंगे और राजनैतिक लाभ के योग भी आपके लिए बनेंगे।
वहीं फरवरी माह में कोई कानूनी विवाद नया मोड़ ले सकता है और कार्यक्षेत्र में किसी के सहयोग से आपको लाभ मिलेगा। आपके लिए नये साल का तीसरा महीना मार्च कई विशेषताओं से भरा रहने वाला है। मित्रों के सहयोग से काम बनेगा और परिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ जाएंगी।
अप्रैल के महीने में इच्छित वस्तओं की शॉपिंग कर सकते हैं और साझेदारी में कोई कारोबार करने की संभावना है। वहीं इस महीने अधिकारियों की हां में हां मिलाने से काम बन सकते हैं।
मई 2023 में आप भूमि और वाहन आदि खरीद-बेच सकते हैं। इस दौरान आपके परिवार में कोई मंगलोत्सव आदि हो सकता है। वहीं जून का महीना आपको बुलंदियों पर पहुंचा सकता है। इस महीने में आपको शनिदेव की कृपा प्राप्त होगी। जोकि आपके भाग्य में चार चांद लगा सकते हैं। इसीलिए उनकी पूजा से आपको लाभ की प्राप्ति होगी।
जुलाई के महीने में आपकी पदोन्नति हो सकती है। जिससे आपके घर में खुशियों का माहौल बनेगा। अगस्त के महीन में स्वयं की सूझबूझ से परेशानियों का हल निकालने में कामयाब रहेंगे। इस दौरान आपको शुभ-अशुभ समाचार मिलेंगे। वहीं सितंबर माह में आप कानूनी मामलों में कोई नया मोड़ आ सकता है। वहीं इस महीने आपको अचनाक धन लाभ हो सकता है।
अक्टूबर के महीने में आपको आश्चर्यजनक लाभ हो सकते हैं। वहीं इस महीने किसी यात्रा पर जाने का भी विचार बन सकता है। नवंबर माह में आप जो भी कार्य आरंभ करेंगे, उसमें आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। परन्तु इस महीने आपको अंर्तविरोध से बचना होगा।
साल 2023 के अंतिम माह में अगर आप बेकार के झमेलों से बच गए तो सफलता की सीढ़ी पर चढ़ जाएंगे और आमदनी के नए रास्ते ईजाद कर लेंगे। वहीं राज और समाज में सम्मान भी पाएंगे। वहीं नया साल आपके लिए कुल मिलाकर लकी साबित हो सकता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS