New Year 2023 Yearly Horoscope : नए साल में इन पांच राशि वालों के सपने होंगे पूरे, इनपर जमकर बरेसा पैसा

New Year 2023 Yearly Horoscope : नए साल में इन पांच राशि वालों के सपने होंगे पूरे, इनपर जमकर बरेसा पैसा
X
New Year 2023 Yearly Horoscope : साल 2022 अब अपने अस्ताचल की ओर बढ़ रहा है, नए साल का इंतजार हर किसी को होता है। क्योंकि बीते साल में जो इच्छाएं और उम्मीदें व सफलताएं नहीं प्राप्त कर सके, उसकी उम्मीद हमेशा आने वाले नए साल में पूरा होने की लगी रहती है।

New Year 2023 Yearly Horoscope : साल 2022 अब अपने अस्ताचल की ओर बढ़ रहा है, नए साल का इंतजार हर किसी को होता है। क्योंकि बीते साल में जो इच्छाएं और उम्मीदें व सफलताएं नहीं प्राप्त कर सके, उसकी उम्मीद हमेशा आने वाले नए साल में पूरा होने की लगी रहती है। ज्योतिष में भविष्यफल की गणनाओं का आधार बनाते हुए हर साल नए साल की भविष्यवाणी की जाती है। जिसमें हर व्यक्ति जानना चाहता है कि आने वाले साल में उसका भविष्य कैसा रहेगा। नौकरी-व्यापार में धन लाभ होगा या जमीन-जायदाद और सेहत से संबंधित सभी मामलों में साल कैसा बीतेगा। वहीं आज हम आपको साल 2023 में कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके लिए नया साल बहुत ही लकी होने जा रहा है। तो आइए जानते हैं, कौन सी हैं वो राशियां।

मेष राशि

मेष राशि वाले लोगों के लिए नया साल बहुत ही शानदार तरीके से बीतेगा। इस वर्ष आपकी सभी इच्छाएं पूरी होने वाली हैं। कारोबारी जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। पूरे साल आप लोगों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। जिससे आप अपने पूरे और अधूरे कामों को निपटा पाएंगे। समाज में अच्छा खासा मान-सम्मान हासिल होगा। राजनीति में सक्रिय लोगों के लिए ये साल सफल कहा जा सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य और शनि दोनों ही ग्रहों की विशेष कृपा मिलेगी। साल की शुरूआत में आपकी राशि के स्वामी सूर्य पांचवें भाव में विराजमान रहेंगे। वहीं शनि कुंडली के सातवें भाव में गोचर करेंगे। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नई नौकरी के अवसर आपको मिल सकते हैं। व्यापार में आपको नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अचानक से धन प्राप्ति के योग हैं। पारिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आने वाला ये साल बहुत ही अच्छा बीतेगा। धन लाभ के बेहतरीन मौके आप लोगों को मिल सकते हैं। इस साल आप सभी तरह के ऐशोआराम और सुख-सुविधाओं का आनंद लेने में कामयाब रहेंगे। नौकरी करने वाले जातकों के वेतन में वृद्धि होगी। प्रमोशन के योग हैं। इस समय कई योजनाओं से लाभ की उम्मीद है।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए साल 2023 किसी वरदान से कम नहीं होगा। आपको साल के शुरूआती दिनों में शनि की साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। यह साल आपको करियर और कार्यक्षेत्र में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी। यह साल आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली साबित होने वाला है। इस साल आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। जिसके सहारे आप चुनौतियों का सामना अच्छे से कर पाएंगे।

कुंभ राशि

कारोबारी नजरिये से साल 2023 आपके लिए बहुत अच्छा व्यतीत होने वाला है। आप लोग किसी नए कारोबार में हाथ आजमा सकते हैं। आप इस साल खूब तरक्की और धन लाभ कमाएंगे। परिवार में सभी लोगों का साथ आपको मिलेगा।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story