Numerology: आपका मूलांक अगर ये है तो आपको विरासत में मिल सकती है अकूत संपत्ति

Numerology: अगर आपने अपनी जन्मकुंडली को ध्यान से देखा हो तो उस कुंडली में आड़ी-तिरछी रेखाएं खींची होने के साथ-साथ हमें खाने दिखाई देते हैं और उन खानों में कुछ अंक लिखे रहते हैं। ये अंक हमें क्या बताते हैं और इनका क्या महत्व होता है। इसको सिर्फ अंक शास्त्र को जानने वाला ही समझ सकता है। इन्हीं अंकों में ही हमारा भाग्य लिखा होता है और उन्नति का राज छिपा होता है। इस बात को सिर्फ अंकों का रहस्य जानने वाले लोग ही जाते हैं और वहीं हमें बताते हैं।
अंक शास्त्र एक प्राचीनतम कला है। जिसका हमारे बात-व्यवहार से, हमारे स्वस्थ या अस्वस्थ रहने का या हमारी उन्नति या अवनति का सीधा संबंध होता है। वहीं आज हम मूलांक 06 से संबंधित स्त्री और पुरुषों के बारे में कुछ राज की बात जानेंगे। तो आइए जानते हैं मूलांक 06 के जातकों के जीवन से जुड़ कुछ महत्वपूर्ण गुप्त राज के बारे में...
ये भी पढ़ें: Bada Mangal: ज्येष्ठ माह चौथा बड़ा मंगल आज, इन कामों को करने से हनुमान जी होंगे प्रसन्न
जिन जातकों का मूलांक 06 होता है। वे लोग बेहद ही रोमांटिक होते हैं। इन जातकों में से अधिकतर जातकों का प्रेम विवाह होता है। ये जातक नृत्य, संगीत और गायन के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं। इनका व्यक्तित्व बहुत ही आकर्षक होता है। स्वभाव अत्यंत सरल और मधुर होता है। इन जातकों की भाषा मृदुल होती है।
शुक्र ग्रह को धन, यश, वैभव का स्वामी ग्रह माना जाता है। इसकी वजह से ही मूलांक 06 के लोग बहुत ही ज्यादा भाग्यशाली होते हैं और इन्हें विरासत में धन, संपत्ति प्राप्त होती है। इसके लिए इन्हें कोई अधिक परिश्रम भी नहीं करना पड़ता है।
मूलांक 06 में जन्में लोग जन्म से ही बहुत अधिक भाग्यशाली होते हैं। अपनी तीव्र बुद्धि के कारण किसी भी कठिनाई को बहुत ही आसानी से सुलझा लेते हैं।
स्वामी ग्रह शुक्र की कृपा के कारण इन्हें माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और ये लोग धन-संपदा से मजबूत रहते हैं। इनका मान-सम्मान समाज में अन्य लोगों की अपेक्षा अधिक होता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS