Numerology: ये लोग स्वभाव से होते हैं धनी और घमंडी, जन्म की तारीख से जानें इनके बारे में दिलचस्प बातें

Numerology: ये लोग स्वभाव से होते हैं धनी और घमंडी, जन्म की तारीख से जानें इनके बारे में दिलचस्प बातें
X
Numerology:अंक शास्त्र एक ऐसा विज्ञान है, जिसमें महारथ हासिल करने के लिए आपको सतत प्रयास और कठिन परिश्रम की आवश्यकता होती है, जो लोग अंकों के बारे में जानते हैं, उन्हें लोगों के व्यवहार को जानने और समझने में ज्यादा वक्त नहीं लगता है। क्योंकि उन्हें अंकों का खेल पता होता है।

Numerology:अंक शास्त्र एक ऐसा विज्ञान है, जिसमें महारथ हासिल करने के लिए आपको सतत प्रयास और कठिन परिश्रम की आवश्यकता होती है, जो लोग अंकों के बारे में जानते हैं, उन्हें लोगों के व्यवहार को जानने और समझने में ज्यादा वक्त नहीं लगता है। क्योंकि उन्हें अंकों का खेल पता होता है। जन्मकुंडली में तमाम आड़ी-तिरछी रेखाओं में लिखे हुए अंको के माध्यम से हमारे जीवन में आने वाली कठिनाईयों और परेशानियों, उन्नति और अवनति के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। तो आइए जानते हैं मूलांक 04 में जन्म लेने वाले जातकों के बारे में...

ये भी पढ़ें: Jyotish Shastra: ये लोग होते हैं बहुत स्वार्थी, चतुराई से करते हैं ढोंग

जिन लोगों का जन्म 04, 13, 22 तारीख को होता है, उनका मूलांक 04 होता है। मूलांक 04 वाले जातकों का स्वामी ग्रह राहु है। जिसका सीधा संबंध सूर्यदेव से होता है। इन जातकों पर सूर्यदेव की कृपा देखने को मिलती है।

मूलांक 04 में जन्म लेने वाले जातकों का भविष्य बड़ा ही उज्जवल होता है। मूलांक 04 में जन्म लेने वाले जातक बचपन से ही अपने स्वार्थ के बारे में सजग होते हैं। इन्हें दूसरों से काम निकालने में महारथ हासिल होती है। ये लोग धनी और संपन्न होते हैं।

इन लोगों पर माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। साथ ही साथ इन्हें यश और सम्मान भी प्राप्त होता है। धन संपन्नता होने की वजह से ये स्वभाव से बड़े क्रोधी होते हैं, लोगों से मिलना-झूलना, उनसे बातें करना, उन्हें किसी काम में सहयोग करना इन्हें बिलकुल भी अच्छा नहीं लगता है। ये लोग स्वभाव से बहुत स्वार्थी होते हैं। इन्हें केवल अपना काम निकालने तक ही लोगों से संबंध रखना आता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story