Numerology : शादी से पहले करेंगे ये काम तो खुल जाएंगे आपकी जीवनसंगिनी के सभी गुप्त राज

- शादी से पहले आप ऐसे जानें अपनी होने वाली जीवनसाथी का व्यक्तित्व
- अंक ज्योतिष से जानें, लड़कियों के गुप्त राज
- मूलांक से जानें, लड़कियों के सभी राज
Numerology : यह तो आप जानते ही होंगे कि कुछ लड़कियां बहुत जल्दी गुस्से से आग बबूला हो जाती हैं तो वहीं कुछ लड़कियां प्यार से सभी चीजों को संभालने का प्रयत्न करती हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ लड़कियों में स्वयं को सुंदर दिखाने की चाहत बहुत होती है तो कुछ अपने परिवार और घर गृहस्थी के कार्यों में अधिक रुचि लेती हैं। यानी कि प्रत्येक लड़की का व्यक्तित्व और स्वभाव एक-दूसरे से अलग-अलग होता है। वहीं ज्योतिष के अनुसार ऐसा माना जाता है कि प्रत्येक व्यक्ति के व्यक्तित्व में उसकी जन्मतिथि और जन्म के समय का बहुत बड़ा योगदान होता है। वहीं अगर आप यह जान लेते हैं कि किस लड़की का जन्म किस तारीख को हुआ है तो अंक ज्योतिष के अनुसार आप उसके बारे में अनेक गुप्त बातें भी जान सकते हैं। तो आइए जानते हैं जन्मतिथि के अनुसार लड़कियों के व्यक्तित्व के बारे में...
ये भी पढ़ें : Sunday Special : हिरणी के पेट से हुआ था भगवान श्रीराम की बहन के पति का जन्म, एक क्लिक में जानें पूरी कथा
मूलांक 1
अंक ज्योतिष के अनुसार जिस लड़की की जन्मतिथि 1, 10, 19 या 28 होती है उनका मूलांक एक होता है। ऐसी लड़की काफी समझदारी एवं सामाजिक होती है। इनमें व्यवसायिक क्षमताएं होती हैं जिससे यह न सिर्फ घर को अच्छी तरह संभल सकती है बल्कि पति के काम में भी सहयोग करती है। इनमें आत्मसम्मान एवं आत्मगौरव भरा होता है। यह घर परिवार एवं समाज में अपनी पहचान बनाकर रखने विश्वास करती हैं।
मूलांक 2
जिन लड़कियों की जन्मतिथि 2, 11, 20 या 29 होती है उनका मूलांक 2 होता है। इस मूलांक वाली लड़कियां शांत एवं सौम्य स्वभाव की होती है। इनमें सजने संवरने और आकर्षक दिखने की जबरदस्त चाहत रहती है। इसका कारण है कि इनमें आकर्षण का केन्द्र बने रहने की तीव्र इच्छा होती है।
मूलांक 3
किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को जिनका जन्मदिन होता है वह मूलांक तीन से प्रभावित होती है। ऐसी लड़कियां मीठा बोलने वाली और परिवार में अधिक रुचि रखने वाली होती है। यह विवाह के बाद अपने पति पर पूरा प्रभाव बनाए रखती है। ऐसी स्त्रियां रोमांटिक भी खूब होती है और संगीत एवं कला में काफी रुचि रखती हैं। पति इनके नाम से व्यवसाय करें तो उन्हें कारोबार में अच्छी सफलता मिलती है।
मूलांक 4
जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने के 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है वह मूलांक 4 की होती है। ऐसी स्त्रियों के बारे में अंक ज्योतिष कहता है कि इनका दिमाग तेज होता है और यह बुद्घिमान एवं पढ़ने लिखने में होशियार होती है। इन्हें बन संवरकर रहना बड़ा ही अच्छा लगता है। इन्हें घर से बाहर रहना अधिक पसंद होता है। यह खुले विचारों वाली होती है।
मूलांक 5
जिन लड़कियों का जन्मदिन 5, 14 या 23 तारीख होता है उनका मूलांक 5 होता है। ऐसी लड़कियों के बारे में अकंज्योतिष कहता है कि व्यवहार कुशल और सुलझे विचारों वाली होती हैं। यह जीवन में उन्नति और कामयाबी चाहने वाली होती है। विवाह के बाद यह अपने बच्चों एवं पति की उन्नति में अहम भूमिका निभाती हैं।
मूलांक 6
किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जिनका जन्म होता है वह स्त्री आमतौर पर रूपवती और आकर्षक होती है। इनका हृदय उदार और ममता से भरा होता है। इनमें परिवार चलाने की अच्छी योग्यता होती है इसलिए यह एक अच्छी मां और पत्नी बनती हैं। अपने व्यवहार एवं गुण के कारण यह समाज में प्रतिष्ठित होती हैं और परिवार में आदर पाती हैं।
मूलांक 7
जिनका मूलाक 7 होता है यानी जिनकी जन्मतिथि 7, 16 या 25 होती है उन्हें अकेले रहना अच्छा लगता है। इनकी चाहत होती है कि लोग इन पर ध्यान दें। शादि के बाद यह पति से विशेष स्नेह और अपनापन की चाहत रखती है। आर्थिक मामलों में इन्हें काफी संघर्ष करना पड़ता है।
मूलांक 8
जिन लड़कियों की जन्मतिथि 8, 17 या 26 तारीख होती है वह काफी लगनशील और मेहनती होती हैं। यह दिखावा करने की बजाय अपनी बुद्घि, लगन और प्रयास से जीवन में आगे बढ़ती है। यह एक अच्छी सलाहकार होती है और अपने परिवार को बेहतर तरीके से संभालती है।
मूलांक 9
जिन लड़कियों का जन्मदिन किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख होता है वह खुल विचारों की और मनमौजी होती है। इन्हें गुस्सा भी खूब आता है इसलिए इनके साथ जरा कायदे से ही पेश आना चाहिए। यह रोमांटिक होती हैं और जमाने के साथ चलना पसंद करती है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS