Numerology: कुबेर देवता की कृपा से कम उम्र में ही पैसा और सम्मान हासिल कर लेते हैं इस बर्थ डेट वाले लोग

Numerology: अंक ज्योतिष में अंकों के आधार पर भविष्य के बारे में बतया जाता है। किसी भी व्यक्ति की जन्म तारीख से उसके स्वभाव और आने वाले कल के बारे में पता लगाया जा सकता है। जिन लोगों के जन्म की तारीख 6, 12, या 24 होती है, उनका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक के लोगों पर शुक्र का प्रभाव रहता है। इन्हें जीवन में बहुत सारी सुख-सुविधा प्राप्त होती हैं। धन के देवता कुबेर की कृपा से ये अपनी जिंदगी पूरे आनंद के साथ जीते हैं। ये लोग मेहनत से किसी भी काम में सफलता हासिल कर लेते हैं। कुबेर देवता की कृपा इन लोगों पर बहुत ज्यादा होती है। तो आइए जानते हैं इस मूलांक के लोगों के बारे में और भी खास बातें...
ये भी पढ़ें: Vastu Shastra: सुबह उठते ही रसोईघर में भूल से भी ना देखें ये चीज, वरना हो जाओगे कंगाल
इस मूलांक के लोग लगज्यूरिस लाइफ जीने के भी शौकिन होते हैं। ये लोग खूब पैसा भी कमाते हैं और खर्च भी करते हैं। ये लोग दिमाग के काफी तेज माने जाते हैं। ये लोग किसी भी काम में सफलता पाने की पूरी कोशिश करते हैं। मेहनत और बुद्धिमानी से इस मूलांक के लोग लाइफ में बहुत जल्दी ही अच्छी खासी तरक्की हासिल कर लेते हैं। ये लोग अपना अधिकतर धन अपनी सुख-सुविधाओं पर खर्च करते हैं। ये लोग किस्मत के धनी भी माने जाते हैं।
मूलांक छह वाले लोग देखने में भी काफी आकर्षक होते हैं। इनके चेहरे पर अलग ही तेज देखने को मिलता है। कहते हैं कि, इनका बुढ़ापा जल्दी से नहीं आता है। ये लोग अपनी वास्तविक उम्र से हमेशा छोटे दिखाई देते हैं। इनकस सेंस और अनुभव काफी अच्छा होता है। जिसके कारण कोई भी व्यक्ति इनकी तरफ खींचा चला आता है। ये लोग पैसा कमाने के साथ-साथ उसे जोड़ने में भी माहिर होते हैं। चाहें ये लोग कितना भी पैसा खर्च क्यों ना कर लें, लेकिन निवेश कर ही लेते हैं। कुलमिलाकर इनकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी बनी रहती है।
ये लोग नौकरी से ज्यादा बिजनेस में कमाल करते हैं। ये जोखिम भरे कार्यों को करने में माहिर माने जाते हैं। शिक्षा से जुड़े क्षेत्र में भी ये लोग काफी नाम कमाते हैं। इन्हें संगीत और कला में विशेष रुचि होती है। ये लोग खुशमिजाज स्वभाव के माने जाते हैं। छह मूलांक के लोग काफी ज्यादा लकी माने जाते हैं। ये लोग कम उम्र में ही दौलत और शौहरत हासिल कर लेते हैं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS