Numerology: इस मूलांक वालों के वैवाहिक जीवन में आती हैं इतनी परेशानियां, सुनते ही हड़बड़ा जाएंगे आप

Numerology: इस मूलांक वालों के वैवाहिक जीवन में आती हैं इतनी परेशानियां, सुनते ही हड़बड़ा जाएंगे आप
X
Numerology:अंक ज्योतिष बहुत ही प्राचीन विज्ञान है, जिसमें अंकों के आधार पर कुंडली बनायी जाती हैं और लोगों के भविष्य को जाना जाता है। जन्मतिथि के अंकों के योग से मूलांक का पता लगाया जाता है। मनुष्य का जन्मांक और भाग्यांक कभी नहीं बदल सकता है ये सदैव स्थिर रहता है। क्योंकि जन्म की तारीख में परिवर्तन नहीं किया जा सकता है। लेकिन मनुष्य अपनी नामांक में अपनी इच्छा से परिवर्तन कर सकता है।

Numerology:अंक ज्योतिष बहुत ही प्राचीन विज्ञान है, जिसमें अंकों के आधार पर कुंडली बनायी जाती हैं और लोगों के भविष्य को जाना जाता है। जन्मतिथि के अंकों के योग से मूलांक का पता लगाया जाता है। मनुष्य का जन्मांक और भाग्यांक कभी नहीं बदल सकता है ये सदैव स्थिर रहता है। क्योंकि जन्म की तारीख में परिवर्तन नहीं किया जा सकता है। लेकिन मनुष्य अपनी नामांक में अपनी इच्छा से परिवर्तन कर सकता है। ज्योतिष के ज्ञाता लोग कुण्डली को देखकर और मनुष्य के जन्मांक को जानकर ही उसके जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव के बारे में पता लगा लेते हैं और उससे बचने का उपाय भी कर लेते हैं। तो आइए जानते हैं मूलांक तीन से जुड़ी कुछ विशेष बातों के बारे में...

ये भी पढ़ें: JyotiSh Shastra: शनि और मंगल के शुभ फल पाने के लिए आज से ही सुधार लें अपनी आदत, वरना बढ़ सकती हैं जीवन में परेशानी

जिन लोगों का जन्म महीने की 3,12, 21 या 30 तारीख को होता है, उन लोगों का मूलांक 3 होता है। मूलांक तीन वाले लोग बहुत ही सरल प्रवृत्ति के होते हैं। इनके अंदर छल-कपट की भावना नहीं होती है। इनका हृदय बहुत ही कोमल होता है।

ये लोगों की बातों पर बहुत जल्दी ही विश्वास कर लेते हैं। अपने सरल स्वभाव के कारण ही ये लोग दूसरों से आसानी से प्रभावित हो जाते हैं। लोग इनका इस्तेमाल आसानी से करते हैं। इनके निर्णय लेने की क्षमता इतनी ज्यादा परिपक्व नहीं होती है और इसी कारण से इन्हें अपने निर्णय लेने के बाद में पछताना पड़ता है। इन लोगों को अपने वैवाहिक जीवन में बहुत ज्यादा कष्ट झेलने पड़ते हैं।

ये लोग अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में इतना सक्ष्म नहीं होते हैं। तथा ये लोग अपनी बातों को दूसरे लोगों को सरलता से समझा नहीं पाते हैं। ये लोग अपने जीवनसाथी से भी तालमेल नहीं बिठा पाते हैं। जिसकी वजह से इनका दांपत्य जीवन डाबाडोल स्थिति या फिर झूलती हुई स्थिति में रहता है। ऐसे व्यक्ति हमेशा आर्थिक तंगी से जूझते रहते हैं और इनके जीवन में क्लेश बना रहता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story