Numerology: भरोसे के लायक होते हैं ये लोग, जन्म की तारीख से जानें इनका व्यक्तित्व

Numerology: जिस तरह इंसान की जन्मकुंडली में ग्रह-नक्षत्रों का योगदान होता है, उसी तरह अंक ज्योतिष में अंकों का विशेष महत्व होता है। इसी अंक के आधार पर जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव की जानकारी प्राप्त की जाती है। अंक ज्योतिष ज्योतिष शास्त्र का एक महत्वपूर्ण अंग है। हमारे जीवन को प्रभावित करने वाले तीन तरह के अंक होते हैं। जिसमें कि, मूलांक, भाग्यांक और नामांक जन्म की तारीखों के आधार पर लोगों के भविष्य को समझाया जा सकता है।
अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म 04, 13 और 22 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 4 होता है। इनका स्वामी ग्रह राहु होता है। इनमें खास विशेषता ये है कि, ये लोग दूसरों को दुखी नहीं देख पाते हैं।
इन तारीखों में जन्मे लोग बहुत मेहनती और ईमानदार होते हैं। लोगों से मिलना-झुलना, मित्रता करना इन्हें कम पसंद होता है। ये लोग हमेशा अकेले रहना पसंद करते हैं। जिन लोगों से इनके संबंध अच्छे होते हैं, यह उनके साथ ईमानदारी से रिश्ता निभाते हैं।
ये लोग बहुत व्यवहारिक और भरोसे के लायक होते हैं। जिंदगी में अकसर उतार-चढ़ाव आने के बावजूद भी ये लोग दृढ संकल्प से अपना लक्ष्य प्राप्त करते हैं। इनके व्यवहार और कुशलता व ईमानदारी के कारण ही इन्हें लोग बहुत पसंद करते हैं। ये इन्हें बहुत समझौतावादी प्रवृति के लोग होते हैं। इन्हें बदलाव रास नहीं आता है। इन्हें नए परिवेश में ढलने में परेशानी होती है।
इनके व्यवहार के कारण ही ये जल्दी ही लोगों के चहेते बन जाते हैं और लोग इन्हें दिलोजान से प्यार करते हैं। लोग इनकी हर बात को तब्ज्जों देते हैं और इनके सभी काम करने को आतुर रहते हैं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS