Numerology: अपनी बुद्धि के बल पर इस मूलांक के लोग दूसरों पर जमाते हैं अपना प्रभाव, जानें इस तारीख को जन्में लोगों की ये महत्वपूर्ण बात

Numerology: अपनी बुद्धि के बल पर इस मूलांक के लोग दूसरों पर जमाते हैं  अपना प्रभाव, जानें इस तारीख को जन्में लोगों की ये महत्वपूर्ण बात
X
Numerology:ज्योतिष शास्त्र में मूलांक का बहुत अधिक महत्व है। ज्योतिष एक प्राचीन विज्ञान है जिसके माध्यम से लोगों के आचरण और व्यवहार के बारे में जाने सकते हैं। महीने की 05, 14 और 23 जन्में लोगों का मूलांक पांच होता है। इनका स्वामी ग्रह बुध होता है।

Numerology:ज्योतिष शास्त्र में मूलांक का बहुत अधिक महत्व है। ज्योतिष एक प्राचीन विज्ञान है जिसके माध्यम से लोगों के आचरण और व्यवहार के बारे में जाने सकते हैं। महीने की 05, 14 और 23 जन्में लोगों का मूलांक पांच होता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह बुध होता है। बुध प्रचुर धन, वैभव और ऐश्वर्य के देवता हैं। मूलांक 5 के स्त्री और पुरुषों का स्वभाव आकर्षक और प्रभावशाली होता है। इनके पैसे के लेनदेन का हिसाब इतना सही और सटीक होता है कि, इन्हें शायद ही कभी कोइ नुकसान उठाना पड़ता है।

ये भी पढ़ें: Numerology: इस तारीख में जन्में लोग हर चीज को बहुत अच्छे से करते हैं मैनेज और बन जाते हैं जिम्मेदार

मूलांक 5 वाले लोगों के लिए बुधवार, शुक्रवार और शनिवार का दिन शुभ होता है। इसीलिए इसी दिन इन्हें अपने कार्य में सफलता प्राप्त होती है।

मूलांक पांच में जन्में स्त्री और पुरूष का व्यक्तित्व बहुत ही ज्यादा आकर्षक होता है। ये लोग व्यवहार में सरल, सौम्य और वाणी में तेर्जतरार होते हैं। इनमें निर्णय लेने की अभूतपूर्व शक्ति होती है। इसीलिए ये एक बार ठान लेने पर अपने निर्णय पर अडिग रहते हैं और उससे इन्हें कार्य में सफलता प्राप्त होती है।

मूलांक पांच वाले लोग बड़े नपे तुली भाषा का प्रयोग करते हैं और अपने इसी व्यवहार के कारण मिलनसार होते हैं। भाषा पर संयम रखने की वजह से इनका मान-सम्मान लोगों के बीच बहुत होता है। ये हमेशा बुद्धि और विवेक से काम लेते हैं।

बहुत ही स्नेह और आतुर पूर्ण वाणी का प्रयोग करके लोगों का मन जीत लेते हैं। इसके अलावा मूलांक 05 वाले लोगों के लिए सफेद और हरा रंग बहुत ही शुभ और लाभकारी होता है। इससे इनके व्यक्तित्व में निखार आता है और अपने कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

मूलांक पांच वाले व्यक्ति भगवान विष्णु की पूजा करके अपने धन-यश-कीर्ति में वृद्धि कर सकते हैं और मान व प्रतिष्ठा को बढ़ा सकते हैं। इनको हल्का और सुपाच्य भोजन करना चाहिए। गरिष्ठ और तामसिक भोजन से इन्हें बचना चाहिए।

नम्रता, मिलनसार व्यवहार, आकर्षक व्यक्तित्व के द्वारा ये सामने वाले लोगों का दिल जीत लेते हैं और अपना काम निकलवा लेते हैं।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story