Numerology : गंभीर, शांत, मेहनती और रहस्मयी स्वभाव के धनी होते हैं ये लोग, जानें इनके लिए कौनसा रंग होता है बहुत शुभ

Numerology : गंभीर, शांत, मेहनती और रहस्मयी स्वभाव के धनी होते हैं ये लोग, जानें इनके लिए कौनसा रंग होता है बहुत शुभ
X
Numerology : अंक ज्योतिष विज्ञान ऐसी विज्ञान है, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने भूत और भविष्य के बारे में जान सकता है। भूत और भविष्य की जानकारी प्राप्त करने के लिए संबंधित व्यक्ति के मूलांक के बारे में ज्ञान होना जरुरी है। किसी भी व्यक्ति का मूलांक उसकी जन्मतिथि के अनुसार होता है।

Numerology : अंक ज्योतिष विज्ञान ऐसी विज्ञान है, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने भूत और भविष्य के बारे में जान सकता है। भूत और भविष्य की जानकारी प्राप्त करने के लिए संबंधित व्यक्ति के मूलांक के बारे में ज्ञान होना जरुरी है। किसी भी व्यक्ति का मूलांक उसकी जन्मतिथि के अनुसार होता है। यदि किसी जातक का जन्म किसी महीने की 08, 17 या 26 तारीख को हुआ हो तो उसका मूलांक 8 माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 8 के जातक रहस्मयी, शांत, गंभीर और मेहनती होते हैं। आइए जानते हैं मूलांक 8 के जातकों में और क्या-क्या विशेषताएं होती हैं।

अंक ज्योतिष के मुताबिक, मूलांक आठ के जातक बहुत ही रहस्यमयी स्वभाव के होते हैं, मूलांक आठ के जातक थोड़े मेहनती प्रवृति के होते हैं, ये जिस कार्य को शुरू करते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। ये लोग अपनी किस्मत से ज्यादा अपने काम पर विश्वास रखते हैं। इन लोगों को दिखावा बिलकुल भी पसंद नहीं है।

मूलांक आठ के लोग हर विषय पर बहुत ही अंतर से विचार विमर्श करते हैं। ये लोग अपने काम से मतलब रखते हैं। इन्हें फालतू की बातें पसंद नहीं होती हैं। ये लोग बिना बताए अपने काम को निकाल लेते हैं। इन्हें चापलूसी बिलकुल भी पसंद नहीं है। ये लोग ना तो किसी की चापलूसी करते हैं और ना ही किसी से चापलूसी करवाते हैं।

मूलांक आठ के जातकों को कड़ी मेहनत करने के बाद ही सफलता प्राप्त होती है। अंक ज्योतिष में मूलांक आठ के लोगों के लिए शुभ रंग हल्का नीला और काला बताया गया है। ये लोग इन्हीं रंगों के परदे और बेड आदि का प्रयोग करें तो इन्हें भाग्य से ज्यादा लोगों का साथ मिलता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story