Numerology: हठी प्रवृति के होते हैं ये लोग और परेशानियों का करते हैं डटकर मुकाबला, जानें इस मूलांक की ये खास बात

Numerology: अंकशास्त्र में अंकों का बहुत अधिक महत्व है। इसी के आधार पर लोगों के हाव-भाव, व्यवहार और चाल-चलन आदि के बारे में पूर्वानुमान लगाया जा सकता है। इस दिन मनुष्य पैदा होता है, उसी दिन अंकशास्त्र की जानकारी रखने वाले लोग भविष्यवाणी कर देते हैं कि, बच्चे का आने वाला समय कैसा होगा। बच्चे के जीवन में किस तरह की घटनाएं होंगी। उनका समाधान किस तरह से किया जा सकता है आदि के बारे में जानकारी पहले ही दे दी जाती है। कुंडली में खींची हुई रेखाओं में लिखा हुआ अंक मनुष्य के भविष्य को बताता है। तो आइए जानते हैं मूलांक 09 में जन्में लोगों के भविष्य, व्यवहार और करियर के बारे में....
ये भी पढ़ें: Numerology: आपका मूलांक अगर ये है तो आपको विरासत में मिल सकती है अकूत संपत्ति
ऐसे व्यक्ति जिनका जन्म 09, 18 या 27 तारीख को हुआ होता है, उनका मूलांक 09 होता है। मूलांक 09 वाले व्यक्ति का व्यक्तित्व बड़ा ही आकर्षक होता है। इनकी भावनाओं को जानना यानि कि, इनके बारे में जानना थोड़ा कठिन होता है।
मूलांक 09 में जन्म लेने वाले व्यक्ति बहुत ही साहसी होते हैं। इनके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता होती है। ये लोग एक बार जिस काम को ठान लेते हैं, उसे पूरा किए बगैर नहीं मानते हैं। इनके अंदर सबसे बड़ी कमी ये होती है कि, ये अपने आगे किसी की नहीं सुनते हैं। अगर कोई गलती भी करते हैं तो ये अपनी उस गलती को बिलकुल नहीं मानते हैं और अपने आप को सही साबित करने के लिए वाद-विवाद करते हैं।
मूलांक 09 का स्वामी ग्रह मंगल है। जिसके प्रभाव से इनकी वुद्धि प्रखर रहती है और ये दूसरे लोगों को प्रभावित कर लेते हैं। अपनी बात को मनवाने के लिए ये लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं, लेकिन अपने आपको गलत नहीं मानेंगे। अपने इसी हठी व्यवहार के कारण लोगों से इनका मिलना-झूलना कम होता है। इसीलिए ये लोगों को ज्यादा एग्रेसिव रहते हैं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS