Numerology Number 4: जानें मूलांक 4 नंबर वाले लोगों का स्वभाव, करियर और स्वास्थ्य

Numerology Number 4: जानें मूलांक 4 नंबर वाले लोगों का स्वभाव, करियर और स्वास्थ्य
X
ऐसा कहा जाता है कि हर व्यक्ति की पहचान उसके स्वभाव से की जाती है, लेकिन अंक शास्त्र में व्यक्ति के बारे में हम उसके जन्म दिन के अंक के अनुसार पता कर सकते हैं। जानिए मूलांक चार के लोगों की दिलचस्प बातें...

Numerology Number 4: ऐसा कहा जाता है कि हर व्यक्ति की पहचान उसके स्वभाव से की जाती है। लेकिन अंक शास्त्र में ऐसा कहा गया है कि किसी भी व्यक्ति के बारे में हम उसके जन्म दिन के अंक के अनुसार पता कर सकते हैं। अंक शास्त्र के मुताबिक, हर एक अंक की विशेषता होती है। तो आइए जानते है कि मूलांक चार के लोगों की दिलचस्प बातें। इस अंक की विशेषता क्या है और इस अंक के व्यक्ति का स्वभाव कैसा होता है।

अंकशास्त्र के अनुसार, 4,13, 22 और 31 को जिन लोगों जन्मदिन आता है उनका मूलांक चार होता है। अंक चार के स्वामी राहु हैं। अंक शास्त्र के मुताबिक, इस दिन जन्म लिए अधिकतर लोग क्रांतिकारी, राजनीतिज्ञ, वैज्ञानिक जैसे महान व्यक्ति बनते हैं। मूलांक चार के लोग अपनी जिम्मेदारी बखूबी से अद्दा करते हैं। मूलांक चार के लोग कठिन से भी कठिन काम को बहुत ही सहजता से कर देते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि इस अंक के लोगों का सफर काफी चुनौतियों से घिरा हुआ रहता है।

• इस मूलांक के लोगों के लिए 2023 काफी खूबसूरत हो सकता है। यह धन और व्यावसायिक क्षेत्र के लिए अच्छा है। साथ ही करियर में अच्छी रफ्तार दिख रही है।

• इस मूलांक को पनौती लगने की संभावना दिख रही है। उतनी ही आगे बढ़ने के भी मार्ग दिख रहे हैं। जहां एक तरफ आर्थिक बढ़ोत्तरी दिख रही है वहीं दूसरी और खर्च भी बढ़ता दिखाई दे रहा है।

• मूलांक चार के लोग शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम के साथ आगे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं।

• मूलांक चार के लोगों को इस साल प्रेम जैसे मामलों में अच्छी सफलता हासिल हो सकती है।

• मूलांक चार के लोगों का स्वास्थ्य की दिशा में उतार–चढाव दिख रहा है। इस साल के अंत में इन्हें थोड़ा संभल कर चलने की आवश्यकता है।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story