जानिए अक्टूबर 2020 में आने वाले व्रत और त्यौहार

October 2020 : प्रत्येक माह में कोई ना कोई पर्व अथवा त्योहार जरुर आते हैं। तथा प्रत्येक माह में कोई ना कोई उपवास और व्रत आदि भी होता है। तो आइए आप भी जानिए अक्टूबर माह में आने वाले पर्व, त्योहार और व्रत-उपवास के बारे में।
01 अक्टूबर 2020
एक अक्टूबर 2020, दिन गुरूवार का पूर्णिमा का व्रत है।
02 अक्टूबर 2020
दो अक्टूबर 2020, दिन शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई जाएगी।
05 अक्टूबर 2020
पांच अक्टूबर 2020, दिन सोमवार को गणेश चतुर्थी व्रत है।
07 अक्टूबर 2020
सात अक्टूबर 2020, दिन बुधवार को रोहणी व्रत है।
13 अक्टूबर 2020
13 अक्टूबर 2020, दिन मंगलवार को कमला एकादशी व्रत है।
14 अक्टूबर 2020
14 अक्टूबर 2020, दिन बुधवार को प्रदोष व्रत है।
15 अक्टूबर 2020
15 अक्टूबर 2020, दिन गुरूवार को मासिक शिवरात्रि व्रत है।
16 अक्टूबर 2020
16 अक्टूबर 2020, दिन शुक्रवार को देवपितृ कार्य अमावस्या है। और इस दिन अश्विन अधिकमास समाप्त होगा।
17 अक्टूबर 2020
17 अक्टूबर 2020, दिन शनिवार को नवरात्रि प्रारंभ होंगी। इस दिन प्रथम नवरात्रि का व्रत है। और इस दिन तुला संक्रांति भी है। तथा इस दिन महाराजा अग्रसेन जयंती भी है।
18 अक्टूबर 2020
18 अक्टूबर 2020, दिन रविवार को चंद्र दर्शन है।
19 अक्टूबर 2020
19 अक्टूबर 2020, दिन सोमवार को सिन्दूर तृतीय है।
20 अक्टूबर 2020
20 अक्टूबर 2020, दिन मंगलवार को उपांग ललिता व्रत है। और इस दिन गणेश चतुर्थी का मासिक व्रत भी है।
21 अक्टूबर 2020
21 अक्टूबर 2020, दिन बुधवार को सरस्वती आवाह्न है। सरस्वती आवाह्न मूल नक्षत्र में होगा।
22 अक्टूबर 2020
22 अक्टूबर 2020, दिन गुरुवार को भी सरस्वती आवाह्न है। और इस दिन सरस्वती आवाह्न पूर्वषाढ़ा नक्षत्र में होगा।
23 अक्टूबर 2020
23अक्टूबर 2020, दिन शुक्रवार को श्रीदुर्गाष्टमी है। और इस दिन महानिशा पूजा और भद्रकाली अवतार भी है।
24 अक्टूबर 2020
24 अक्टूबर 2020, दिन शनिवार को श्रीदुर्गा नवमी है। और इस दिन शारदीय नवरात्रि समाप्त हो जाएंगी। और इसी दिन देवी दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन भी किया जाएगा।
25 अक्टूबर 2020
25 अक्टूबर 2020, दिन रविवार को विजयादशमी है। इसे आम भाषा में दशहरा भी बोला जाता है। इस दिन शस्त्र पूजन और अपराजिता पूजन भी किया जाता है।
27 अक्टूबर 2020
27 अक्टूबर 2020, दिन मंगलवार को पापा कंनसा एकादशी व्रत है, और इस दिन भरत मिलाप का प्रोग्राम भी होगा।
28 अक्टूबर 2020
28 अक्टूबर 2020, दिन बुधवार को प्रदोष व्रत रहेगा।
30 अक्टूबर 2020
30 अक्टूबर 2020, दिन शुक्रवार को ईद उन मिलाद का पर्व रहेगा। और इस दिन शरद पूर्णिमा और कोजागरी व्रत है।
31 अक्टूबर 2020
31 अक्टूबर 2020, दिन शनिवार को भगवान वाल्मीकि जयंती है। और स्नान-दान पूर्णिमा है। और इस दिन कार्तिक स्नान प्रारंभ हो जाएगा। और इस दिन एकता दिवस और सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती भी है।
अक्टूबर 2020 माह में इस बार 01, 30 और 31 अक्टूबर के दिन तीन पूर्णिमा हैं। और अमावस्या 16 अक्टूबर 2020 को है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS