Padmini Ekadashi 2020 Date : जानिए मलमास में पड़ने वाली एकादशी का महत्व

Padmini Ekadashi 2020 Date : पद्मिनी एकादशी 27 सितंबर 2020 (Padmini Ekadashi 27 September 2020) में मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा (Lord Vishnu Puja) और व्रत रखा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पद्मिनी एकादशी का इतना महत्व क्यों दिया जाता है अगर नहीं तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो चलिए जानते हैं मलमास में पड़ने वाली पद्मिनी एकादशी का महत्व।
पद्मिनी एकादशी का महत्व (Padmini Ekadashi Importance)
हिंदू शास्त्रों के अनुसार पुरूषोतम मास में पड़ने वाली एकादशी को पद्मिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। मलमास में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता।लेकिन पद्मिनी एकादशी के मलमास में पड़ने के कारण इस महीने में स्नान, दान, जप और तप करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस मास में भगवान विष्णु की पूजा करने और व्रत रखने से वह जल्दी ही प्रसन्न होते हैं और वहीं पद्मिनी एकादशी का व्रत रखने से जीवन के सभी कष्ट समाप्त हो जाते हैं।
पद्मिनी एकादशी को कमला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस साल अश्विन मास में अधिक मास लग रहा है। इसी कारण इस वर्ष एकादशी की संख्या 24 से बढ़कर 26 हो गई हैं। इसी कारण से इस साल पद्मिनी एकादशी भी मनाई जाएगी। यदि आप जीवन में किसी भी प्रकार की समस्या से घिरे हुए हैं तो आप इस दिन व्रत अवश्य रखें। भगवान विष्णु की कृपा से आपके जीवन के सभी कष्ट समाप्त हो जाएंगे।
मलमास में पद्मिनी एकादशी पड़ने के कारण किसी पवित्र नदी में स्नान करने से भी सभी तरह के पाप कटते हैं और मनुष्य पाप मुक्त हो जाता है। विष्णु पुराण में भी पद्मिनी एकादशी का बहुत महत्व बताया गया है। आपको पद्मिनी एकादशी के दिन विष्णु पुराण और शिव पुराण का पाठ अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी सभी मनोवांछित इच्छा पूरी होगी और आपको मरने के बाद विष्णु लोक में भगवान विष्णु के चरणों में स्थान की प्राप्ति होगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS