Padmini Ekadashi 2020 Kab Hai: पद्मिनी एकादशी पर इस विधि से करें पारण, मिलेगा आपको अपने व्रत का पूरा लाभ

Padmini Ekadashi 2020 Kab Hai: पद्मिनी एकादशी पर इस विधि से करें पारण, मिलेगा आपको अपने व्रत का पूरा लाभ
X
Padmini Ekadashi 2020 Kab Hai: पद्मिनी एकादशी के व्रत का पारण (Padmini Ekadashi Vrat Paran) दूसरे दिन यानी द्वादशी तिथि (Dwadashi Tithi) को किया जाता है। लेकिन आपको अपने व्रत का पारण किस प्रकार से करना चाहिए। यह जानना आपके लिए बेहद आवश्यक है तो चलिए जानते हैं पद्मिनी एकादशी व्रत की पारण विधि।

Padmini Ekadashi 2020 Kab Hai: पद्मिनी एकादशी व्रत का पारण 28 सितंबर 2020 ( Padmini Ekadashi Paran 28 September 2020) को किया जाएगा। लेकिन आपको किस प्रकार से अपने व्रत का पारण (Vrat Paran) करना है। इस बारे में अवश्य जान लेना चाहिए। जिससे आपको आपके व्रत का पूर्ण फल प्राप्त हो सके तो चलिए जानते हैं पद्मिनी एकादशी व्रत के पारण की संपूर्ण विधि।

पद्मिनी एकादशी व्रत पारण विधि (Padmini Ekadashi Vrat Paran Vidhi)

1. पद्मिनी एकादशी के व्रत का पारण द्वादशी तिथि को किया जाता है।

2. आपको पद्मिनी एकादशी के दिन निर्जल व्रत रखना चाहिए। यदि आप ऐसा नहीं कर सकते तो आप इस दिन फलाहार ही करें।

3. पद्मिनी एकादशी के दूसरे दिन यानी द्वादशी तिथि को भगवान विष्णु की उसी तरह से पूजा करें जैसे आपने एकादशी पर की थी।

4. एकादशी तिथि पर जहां पर आपने भगवान विष्णु को स्थापित किया था। उन्हें द्वादशी तिथि तक वहीं पर ही रहने दें।

5. पूजा से पहले आपको स्नान करके साफ वस्त्र धारण करने चाहिए और इसके बाद ही भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए।

6. इस दिन आपको प्रसाद के रूप में पीले रंग की वस्तु ही बनानी चाहिए या आप चाहें तो पीले रंग की मिठाई से भगवान विष्णु को भोग लगा सकते हैं।

7. भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करके उन्हें भोग लगाएं।

8. इसके बाद पहले आप कुछ भी न खाएं बल्कि आप भगवान विष्णु की भोग लगाने के बाद पहले किसी गाय को भोजन अवश्य कराएं।

9.गाय को भोजन कराने के बाद आप किसी ब्राह्मण को भोजन कराएं और उन्हें दक्षिणा देकर उनका आर्शीवाद लें।

10. इसके बाद आप भगवान विष्णु को चढ़ाए गए भोग को प्रसाद के रूप में ग्रहण करके अपने व्रत का पारण करें।

Tags

Next Story