Padmini Ekadashi 2020 Kab ki Hai : जानिए पद्मिनी एकादशी के लाभ और क्यों जरूरी है यह व्रत

Padmini Ekadashi 2020 Kab ki Hai : पद्मिनी एकादशी 27 सितंबर 2020 (Padmini Ekadashi 27 September 2020) को है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा (Lord Vishnu Puja) की जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पद्मिनी एकादशी का व्रत करने से आप बहुत से लाभ प्राप्त कर सकते हैं और अपने जीवन को सुखी बना सकते हैं तो आइए जानते हैं पद्मिनी एकादशी के लाभ।
पद्मिनी एकादशी व्रत के लाभ ( Padmini Ekadashi Fast Benefits )
1. पद्मिनी एकादशी अधिक मास में पड़ने वाली एकादशी है और अधिक मास में जप,तप,यज्ञ और पूजा पाठ करने का कई गुना लाभ प्राप्त होता है।
2. एकादशी का व्रत करने वाले व्यक्ति को भगवान विष्णु के साथ- साथ माता लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।
3. पद्मिनी एकादशी का व्रत करने वाले व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और उसे मरने के बाद बैकुंठ धाम में स्थान प्राप्त होता है।
4. जो भी व्यक्ति इस एकादशी का व्रत करता है उसके जीवन में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं आती।
5. पद्मिनी एकादशी का व्रत करने वाले व्यक्ति को धन और धान्य की कभी भी कोई कमीं नहीं होती।
6.इस एकादशी का व्रत करने वाले व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं।
7.पद्मिनी एकादशी पर भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करने से स्थायी संपत्ति की प्राप्ति होती है।
8. इस दिन पशु और पक्षियों की सेवा करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है।
9. पद्मिनी एकादशी के किसी निर्धन व्यक्ति को भोजन कराने और सामर्थ्य के अनुसार दान देने से कभी भी घर में अन्न की कोई कमीं नहीं होती है।
10. यह एकादशी पुरुषोतम मास में पड़ती है। इसलिए इस पद्मिनी एकादशी का व्रत करने से कई गुना लाभ प्राप्त होता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS