Padmini Ekadashi 2020 : पद्मिनी एकादशी पर जरूर करें ये उपाय, आप पर सदैव बना रहेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद

Padmini Ekadashi 2020 : पद्मिनी एकादशी 27 सितंबर 2020 (Padmini Ekadashi 27 September 2020) को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा (Lord Vishnu Puja) की जाती है। लेकिन इस दिन यदि आप कुछ उपाय करते हैं तो आप अपने जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति पा सकते हैं तो चलिए जानते हैं पद्मिनी एकादशी के सरल उपाय।
पद्मिनी एकादशी के उपाय ( Padmini Ekadashi Ke Upay)
1.पद्मिनी एकादशी पर शाम के समय तुलसी तुलसी के आगे घी का दीपक जलाकर ऊं नमों भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप करते हुए आप तुलसी की 11 परिक्रमा करें ऐसा करने से आपकी धन संबंधी सभी परेशानियां समाप्त हो जाएगी।
2. इस दिन भगवान विष्णु के आगे घी का दीपक जलाकर पूर्व दिशा की और मुख करके गीता के ग्यारहवें अध्याय का पाठ करें। ऐसा करने से आपका कहीं पर भी फंसा हुआ पैसा आपको मिल जाएगा।
3. पद्मिनी एकादशी पर भगवान विष्णु को ऋतुफल अर्पित करने से स्वास्थय संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिलती है।
4. कारोबार संबंधी किसी भी परेशानी की समाप्ति के लिए पद्मिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को सौंफ अर्पित करें।
5. यदि आप जीवन में सुख और समृद्धि चाहते हैं तो इस दिन निर्धन व्यक्तियों को अपने समार्थ्य के अनुसार दान अवश्य दें।
6. वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानी को समाप्त करने के लिए गाय के दूध से बनी खीर में तुलसी दल डालकर भगवान विष्णु की भोग अवश्य लगाएं।
7.यदि आपकी नौकरी में किसी भी तरह की कोई परेशानी चल रही है तो आप भगवान विष्णु के आगे नौ बत्तियों वाला एक दीपक जलांए और इसके साथ ही एक अखंड दीपक भी जलाएं।
8.आर्थिक परेशानी से मुक्ति के लिए पद्मिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु का केसर मिश्रित दूध से अभिषेक जरूर करें।
9.इस दिन किसी ब्राह्मण को अपने सामर्थ्य के अनुसार दान अवश्य दें।ऐसा करने से आपकी सभी इच्छांए पूर्ण होंगी।
10.पद्मिनी एकादशी पर पीपल के पेड़ की पूजा अवश्य करें। क्योंकि पीपल के पेड़ पर भगवान विष्णु का वास माना जाता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS