Ekadashi Vrat 2023: कब है अधिक मास में पद्मिनी एकादशी व्रत, ये रही एकादशी व्रत की लिस्ट

Ekadashi 2023: सावन का पवित्र महीना चल रहा है। इसी बीच महीने के बीच में अधिक मास भी लग चुका है। सावन का अधिक मास 18 जुलाई से हो गया है जो 16 अगस्त 2023 तक चलेगा। वहीं इस माह में व्रत-त्यौहारों की बात करें, तो कई खास पर्वों के साथ एकादशी का भी पर्व मानाया जाएगा। क्योंकि 29 जुलाई 2023 को अधिक मास का पद्मिनी एकादशी (Padmini Ekadashi 2023) का व्रत रखा जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक साल 24 एकादशी होती है, लेकिन इस बार अधिक मास के कारण 26 एकादशी होगी। एकादशी को अधिकतर लोग व्रत रखते हैं। इसलिए यहां इस साल होने वाली एकादशी की लिस्ट जारी की गई है, जो आपके काम आ सकती है।
ये भी पढ़ें- Padmani Ekadashi 2023: इस दिन है पद्मनी एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
अधिक मास समेत साल 2023 में पड़ने वाली सभी एकादशी और उनकी तिथियां
- 29 जुलाई 2023 दिन शनिवार को पद्मिनी एकादशी पड़ रही है
- 12 अगस्त 2023, शनिवार- परम एकादशी
- 27 अगस्त 2023 दिन रविवार को श्रावण पुत्रदा एकादशी
- 10 सितम्बर 2023 दिन रविवार को अजा एकादशी
- 25 सितम्बर 2023, सोमवार को परिवर्तिनी एकादशी
- 26 सितम्बर 2023 दिन मंगलवार को गौण परिवर्तिनी एकादशी और वैष्णव परिवर्तिनी एकादशी
- 10 अक्टूबर 2023 दिन मंगलवार को इन्दिरा एकादशी
- 25 अक्टूबर 2023 दिन बुधवार को पापांकुशा एकादशी
- 9 नवम्बर 2023 दिन बृहस्पतिवार को रमा एकादशी
- 23 नवम्बर 2023 दिन बृहस्पतिवार को देवुत्थान एकादशी, गुरुवायुर एकादशी
- 8 दिसम्बर 2023 दिन शुक्रवार को उत्पन्ना एकादशी
- 9 दिसम्बर 2023 दिन शनिवार को वैष्णव उत्पन्ना एकादशी
- 22 दिसम्बर 2023 दिन शुक्रवार को मोक्षदा एकादशी
- 23 दिसम्बर 2023 दिन शनिवार को गौण मोक्षदा एकादशी, वैष्णव मोक्षदा एकादशी और वैकुण्ठ एकादशी
ये भी पढ़ें- Chaturmas 2023: चातुर्मास में करें ये अचूक उपाय, होगी धन वर्षा
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS