Health Palmistry: हस्तरेखा से जान सकते हैं कौन सी बीमारियां भविष्य में बनाएंगी आपको अपना शिकार! जानें...

हिन्दू धर्म में कई शास्त्र हैं जिनमें से एक हस्तरेखा शास्त्र भी है। इसमें व्यक्ति के हाथों की रेखाओं को देखकर भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। इसमें करियर, सफलता, विवाह, धन संबंधित आदि के अलावा कई चीजों का पता लगाया जा सकता है। हस्तरेखा से भविष्य में होने वाली बीमारियों की भी जानकारी हासिल की जा सकती है। इसमें बताया जाता है कि कब व्यक्ति को गंभीर बीमारी अपनी शिकार बना सकती है। आइए आपको हस्तरेखाओं के अनुसार रेखाओं की स्थिति और उनमें हो रहे बदलावों से स्वस्थ्य पर होने वाले प्रभावों के बारे में बताते हैं...
ये रेखाएं खोलती हैं सेहत के कई राज
- हृदय रेखा या मंगल क्षेत्र पर काला तिल या द्वीप बना होना हार्ट अटैक होने का संकेत देता है।
- शनि पर्वत के नीचे मस्तिष्क रेखा पीली पड़ जाए या फिर हृदय रेखा पर गोल द्वीप बने तो ये अचानक से बेहोश होने जैसी समस्याओं की ओर संकेत करता है।
- हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिनकी हाथ की रेखा पर चंद्र पर्वत पर नक्षत्र का निशान होता है तो उन्हें जिंदगी भर पेट से जुड़ी समस्या रहती है।
- जिनके हाथ और नाखून पीले हो जाते है और नाखूनों पर पीले रंग के धब्बे हो जाते हैं उन्हें आंतों से संबंधित समस्याओं का ज्यादा सामना करना पड़ता है।
- जिनके शनि पर्वत के नीचे द्वीप बना होता है उन्हें रीढ़ की हड्डी से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
- हाथ के मस्तिष्क रेखा पर शनि क्षेत्र के नीचे जंजीर के जैसा निशान बना होना उनको फेफड़े या गले से जुड़े रोग से ग्रस्त है।
- अगर आपके हाथ में शनि क्षेत्र उभरा हुआ है और कई सारी रेखाएं हैं तो उन्हें दांत संबंधित समस्या हो सकती है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS