Paush Amavasya 2021 : करियर में सफलता पाने के लिए पौष अमावस्या पर करें ये विशेष उपाय

Paush Amavasya 2021: पंचांग के अनुसार प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या होती है। और अमावस्या तिथि धार्मिक कार्यों, पूजा-पाठ, मंत्र जाप, पितरों की आत्म शांति, तर्पण व श्राद्ध जैसे कार्यों के लिए विशेष होती है। अमावस्या के दिन पितृ दोष और कालसर्प दोषों से मुक्ति के लिए उपवास कर स्नान, दान-पुण्य और उपाय करने चाहिए। पौष माह में सूर्यदेव की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। तो आइए जानते हैं पौष मास और साल 2021 की पहली अमावस्या की तिथि और उपायों के बारे में।
Also Read: Makar Sankranti 2021: मकर संक्रांति पर करें इन 3 चीजों का दान, आपको मिलेगा सौ गुना अधिक पुण्य
शुभ मुहूर्त
दर्श अमावस्या तिथि
12 जनवरी 2021, दिन मंगलवार को पड़ेगी।
पौष अमावस्या तिथि
13 जनवरी 2021, दिन बुधवार को पड़ेगी।
पौष कृष्ण अमावस्या प्रारंभ
12 जनवरी दोपहर 12:22 बजे से
पौष कृष्ण अमावस्या समाप्त
13 जनवरी प्रात:काल 10:29 बजे।
पौष अमावस्या पूजा विधि
-पौष अमावस्या पर पितरों का तर्पण का विशेष महत्व है। इस दिन किसी पवित्र नदी जलाश्य में स्नान कर सूर्यदेव को अर्घ्य दें।
-किसी जरुरमंद व्यक्ति को दान दें। जिन लोगों की कुंडली में पितृ दोष है उन लोगों को अमावस्या के दिन उपवास कर पितरों का तर्पण करना चाहिए।
-पौष अमावस्या का व्रत करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
पौष अमावस्या के विशेष उपाय
- पूर्वजों का आशीर्वाद और पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए होम, यज्ञ, दान और पूजा-अनुष्ठान करें। इससे आपके सभी दुख समाप्त हो जाते हैं।
- अमावस की शाम घर के ईशान कोण में मात्र घी का एक दीपक जला दें। जिसकी बाती लाल कलावे की हो, इससे घर में मां लक्ष्मी जी का वास होने के साथ ही आपको हर कार्य में सफलता की प्राप्ति होती है।
- अमावस्या के दिन शाम के समय यदि आप तुलसी के पास एक घी का दीपक जला देते हैं तो इससे आपको अक्षय पुण्य मिलता है।
- इस दिन अगर आप पीपल के वृक्ष की पूजा कर उसकी जड़ में मीठे जल का अर्घ्य देते हैं तो आपको करियर में बड़ी सफलता की प्राप्ति होती है। और आपके धन-धान्य में वृद्धि होती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS