Vastu Tips: आज ही कर लें पीली सरसों के ये बेहतरीन उपाय, धन समेत होंगे कई लाभ!

Vastu Tips: आज ही कर लें पीली सरसों के ये बेहतरीन उपाय, धन समेत होंगे कई लाभ!
X
वास्तु शास्त्र में बताए गए पीली सरसों के उपाय को अगर आप अपनाते हैं तो सुख-समृद्धि, धन की बरकत समेत कई लाभ हो सकते हैं। आइए आपको पीली सरसों के अचूक टोटके बताते हैं...

सेहत के लिए पीली सरसों (Peeli Sarson Ke Fayde) के कई फायदे बताए गए हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि इसे (Peeli Sarson Ke Upay) वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra Tips) में भी काफी अच्छा माना गया है। इस शास्त्र में पीली सरसों (Peeli Sarson) से होने वाले कई फायदों के बारे में जिक्र किया गया है। अगर कोई शारारिक, मानसिक, आर्थिक या किसी अन्य तरह की समस्या से परेशान है तो इससे छुटकारा पाने के लिए सरसों के उपाय बताए गए हैं।

वास्तु शास्त्र में बताए गए पीली सरसों के उपाय को अगर आप अपनाते हैं तो सुख-समृद्धि, धन की बरकत समेत कई लाभ हो सकते हैं। आज हम आपको पीली सरसों के ऐस उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके लिए लाभदायक हो सकते हैं। आइए आपको पीली सरसों के अचूक टोटके बताते हैं...

नजरदोष करे दूर

वास्तु शास्त्र में नजरदोष करने को लेकर भी उपाय व टोटके बताए गए हैं। जिनमें सरसों का उपाय भी शामिल है। नजरदोष दूर करने के लिए आपको पीली सरसों लेनी है और उसके कुछ दाने को घर के हर कमरों में छिड़क देना है। ऐसा करने से घर पर लगी हर तरह की बुरी नजर दूर हो जाती है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

पैसों की किल्लत होती है दूर

सरसों के उपाय से पैसों की किल्लत को भी दूर किया जा सकता है। इसके लिए एक कपूर और पीली सरसों के कुछ दानें लें। अब चांदी या स्टील की कटोरी में कपूर और पीली सरसों को जला दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की आप पर खास कृपा होगी।

पॉजीटिव एनर्जी

घर में पॉजीटिव एनर्जी के लिए पूजा स्थल से लेकर पूरे घर में सरसों के दानें छिड़क दें। ऐसा करने से न सिर्फ घर में सकारात्मकता आती है बल्कि अन्न और धन में भी बरकत होती है।

घर में पैसों की वृद्धि

पैसों की कमी को दूर करने के लिए हर गुरुवार पीली सरसों का उपाय कर लें। इसके लिए आपको पहले पीली सरसों को गंगाजल से शुद्ध करना होगा। इसके बाद एक पीले रंग का कपड़ा लें और उसमें इन सरसों के दानों का रखकर पोटली बना लें। अब इसे अपने घर के मुख्य गेट पर लटका लें।

Tags

Next Story