घर में उग रहा है पीपल तो हो जाएं सावधान

पीपल का पेड़ अक्सर हमारे घर या घरों के आसपास, नाली छत या घर की दीवारों पर उग आते हैं। पीपल एक ऐसा पेड़ है जो कही पर भी उग जाता है। इसके हमारे घर और परिवार में कई नकारात्मक प्रभाव भी पड़ते हैं। तो आइए आप भी जानें पीपल के घर या घर के आसपास उगने के वास्तु संबंधित दोष के बारे में जरुरी जानकारी।
अगर आपके घर की पश्चिमी हवा (ईशान कोण) बिगड़ी हुई है तो इसका कारण उन घरों में कहीं ना कहीं पीपल उगा हुआ होता है। पीपल हमेशा घर के दक्षिणी भाग या पश्चिमी भाग में ही उगते हैं। इसका मुख्य कारण है मंगल और शनि का सृजन। क्योंकि पश्चिम दिशा शनि की है और दक्षिण दिशा मंगल की होती है। कई बार हमने यह भी देखा है कि पीपल नॉर्थ-ईस्ट में भी उग जाते हैं। वास्तु के अनुसार जिन घरों में मंदिर ठीक स्थान पर ना बने हों, और घर के शौचालय ठीक ना हों, वहां पर अकसर पीपल के पेड़ उग आते हैं। और ये पेड़ बहुत ज्यादा तब उगते हैं जब आपके घरों में बहुत अधिक सफेद रंग का इस्तेमाल किया गया हो। या आपका घर बाहर से एक ही रंग से रंगा हो। या थोड़ा अधिक पीले रंग का घर में इस्तेमाल किया गया है। तो ऐसे घरों के अंदर बहुत ज्यादा पीपल उग जाते हैं।
पीपल के वास्तु दोष
घरों के आसपास पीपल उगने की स्थिति (दिशा) वास्तु की दृष्टि से बहुत कुछ निर्भर करती है। अगर पीपल का पेड़ घर के नॉर्थ-ईस्ट भाग में उगा हो तो उस घर के स्वामी का भाग्य निर्बल होता है। और अगर घर की दक्षिण दिशा में पीपल उग जाते हैं तो उस व्यक्ति को एक्सीडेंट का खतरा बढ़ जाता है। उन लोगों के साथ दुर्घटना होने के चांस बहुत ज्यादा बढ़ जाते हैं।
अगर पीपल के पेड़ घर की पश्चिम दिशा में उगना शुरू हो जाते हैं। तो उन लोगों के व्यवसाय में दिक्कतें आ जाती हैं। उन लोगों के कारोबार में हानि होने के योग बनने लगते हैं। ऐसे लोगों की नौकरी में भी दिक्कतें आती हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS