मेष राशि के जातक करें शनि की आराधना, आपको होगा धनलाभ

मेष राशि के जातक करें शनि की आराधना, आपको होगा धनलाभ
X
मेष राशि अग्नि तत्व की राशि है। और आपके अंदर ऊर्जा, एनर्जी, अग्नि, फायर काफी मात्रा में होती है। मेष राशि सभी राशियों में सबसे ज्यादा मजबूत राशि होती है। और इनके अंदर एनर्जी - ऊर्जा बहुत अधिक मात्रा में होने के कारण सूर्य इनके लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। मेष राशि वाले लोग साहसी तो होते ही हैं। नेतृत्व करने की इनकी क्षमता भी बहुत अद्भूत होती है। मेष राशि के लोग क्रोधी स्वभाव के होते हैं। जीवन में सभी लोगों को धन की प्रचुर मात्रा में आवश्यकता होती है। तो आइए आप भी जानें मेष राशि के जातक धन बचाने और धन की प्राप्ति के लिए क्या करें।

मेष राशि का स्वामी मंगल है और जीवन का क्रियसन, ऊर्जा भी मंगल से ही शुरू होती है। इसलिए ही यहां सूर्य उच्च का होता है और शनि कमजोर हो जाता है। सूर्य और शनि का बैर होता है। और मेष राशि वालों के अंदर चंचलता भी बहुत होती है। मेष राशि की सबसे बड़ी कमजोरी इनका अस्थिर दिमाग होता है। इनका दिमाग स्थिर नहीं रहता है। और वह भटकता रहता है। इनके मन के भटकाव को कम करने के लिए इन्हें एक मोती धारण करना चाहिए। इससे इनके मन की चंचलता कम हो जाएगी। मेष राशि के लोगों को प्रतिदिन नियम के अनुसार भगवान सूर्यदेव के सामने अपना सिर झुकाना चाहिए। तथा गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे आपकी बुद्धि तो अच्छी होती है, वह सही मार्ग पर चलने लगेगी।

सूर्यदेव को प्रणाम करने से आपके अंदर ऊर्जा आती रहेगी। और आप सकारात्मक ऊर्जा से लबरेज रहे्ंगे। और आपकी ऊर्जा का लेवल बढ़ जाएगा। मेष राशि के जातकों को चांदी धारण करना अनुकूल नहीं होता है। तो कृप्या चांदी पहनने में आप सावधानी बरते। या आप चांदी पहनने से बचें। अगर आप चांदी धारण करते हैं तो किसी आचार्य, ज्योतिषी को अपनी कुंडली दिखाने के बाद ही आप चांदी धारण करें।

धन बचाने की इच्छा सब लोगों की होती है। इसलिए आप धन बचाने के लिए शनिवार के दिन शनिदेव के मंत्रों का जाप करें। या फिर संभव हो तो पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। चूंकि आपकी कुंडली में शनिदेव कमजोर होते हैं इसलिए आप शनि को बेहतर बनाने के उपाय करें।

वैसे तो शनिदेव मेष राशि में कर्म और लाभ के स्वामी भी हैं। क्योंकि बिना शनि के आशीर्वाद के ना तो आपका करियर अच्छा होगा। और ना ही धन की स्थिति अच्छी होगी। तो इसलिए आप शनिदेव की शरण में रहें।

Tags

Next Story