Hastrekha Shastra: गजब की इच्छाशक्ति वाले होते हैं ये लोग, हथेली से जानें इनकी सफलता का रहस्य

X
By - Keshav Sharma |18 April 2022 9:38 AM IST
Hastrekha Shastra: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की बनावट बहुत खास मानी जाती है। हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, हथेली की लंबाई और मोटाई को देखकर कई बातों का पता लगाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं हथेली की बनावट से व्यक्ति की किस्मत का क्या कनेक्शन होता है।
Hastrekha Shastra: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की बनावट बहुत खास मानी जाती है। हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, हथेली की लंबाई और मोटाई को देखकर कई बातों का पता लगाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं हथेली की बनावट से व्यक्ति की किस्मत का क्या कनेक्शन होता है।
ये भी पढ़ें: Jyotish Shastra: ऑफिस में बॉस की डांट से बचने के लिए इन तीन राशियों के लोग रखें इस खास ग्रह को अपडेट, वरना...
- हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, अगर किसी पुरुष की दायीं हथेली बांयी हथेली की तुलना में अधिक चौड़ी है तो जातक अधिक व्यवहारिक होता है। ऐसे लोगों को समाज में अधिक प्रतिष्ठा हासिल होती है।
- हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, पुरुष का दांया हाथ वर्तमान स्थिति को दर्शाता है, इसके अलावा पुरुष का दांया हाथ महत्वाकांक्षा और जीवन में प्रगति को भी दर्शाता है।
- हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, जिस व्यक्ति की हथेली उसके कद के हिसाब से सामान्य होती है, उस व्यक्ति में कॉमनसेंस बहुत अच्छा होता है। ऐसे लोग काम करने में अधिक विश्वास करते हैं। ये लोग कर्मवीर होते हैं।
- हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, जिन लोगों की हथेली की लंबाई और चौड़ाई सामान्य होती है, वो लोग अपने उद्देश्य में सफल होते हैं। इसके अलावा अपनी योजनाओं को भी पूरा करने में सफल होते हैं।
- जिन लोगों की हथेली छोटी होती है, वो किसी की भी बात को बिना सोचे-समझे बोल देते हैं। जबकि सामान्य और चौड़ी हथेली वाले लोग दूसरों की बातों में दखलंदाजी करने में माहिर होते हैं।
- हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, जिन लोगों की हथेली की उंगली लंबी, पतली और सामान्य जोड़ वाली होती है, ऐसे लोग गजब की इच्छाशक्ति रखते हैं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS