Vastu Shastra: घर को कभी भी ऐसी पेंटिंग्स से भूलकर भी ना सजाएं, आती हैं जीवन में ये परेशानी

Vastu Shastra: वास्तु हमारे जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव डालता है। इसीलिए घर की दीवारों पर कोई भी पेंटिंग वास्तु के अनुसार ना लगाया जाए तो घर की सुख-समृद्धि चली जाती है। घर को सजाते समय वास्तु का ध्यान रखना चाहिए। पेंटिंग घर की सुख-सुविधाओं और सुख-शांति को नष्ट कर देतीं हैं। घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन हो सके, इसके लिए बहुत जरुरी है कि, कुछ पेंटिंग्स को घर में भूलकर भी ना लगाएं। तो आइए जानते हैं घर में कैसी पेंटिंग्स को भूलकर भी नहीं लगानी चाहिए।
ये भी पढ़ें: Jyotish Shastra: पूजा के समय क्यों कपड़े से ढकते है अपना सिर , जानिए ये महत्वपूर्ण कारण
जैसे की महाभारत की लड़ाई वाली पेंटिंग्स कभी भी नहीं लगानी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि, ऐसी फोटो से घर में लड़ाई-झगड़ा होने लगता है।
घर के मंदिर में अपने पूर्वजों की तस्वीर को स्थान ना दें। ऐसा माना जाता है कि, ऐसा करने से वास्तु दोष आपके घर में उत्पन्न होता है।
इसके अलावा कमरे में डूबते सूर्य की तस्वीर कभी ना लगाएं। ऐसी तस्वीर जीवन में नकारात्मकता का संकेत देती है।
रोते हुए बच्चे की तस्वीर भूलकर भी ना लगाएं। ऐसी तस्वीर भी घर में नकारात्मकता लाती है।
घर में कभी भी ताजमहल की फोटो नहीं लगानी चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है और परिवार के लोगों की सेहत बिगड़ने लगती है।
घर में हिंसक जानवरों की फोटो लगाने से दिमाग में नकारात्मकता आती है और साथ ही इसके अलावा घर में बहते हुए पानी की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि, जैसे पानी बहता है, वैसे ही घर से धन भी बह जाता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS