Pitru Paksha 2020 Date : पितृ पक्ष में जानिए क्या है पिंडदान का महत्व

Pitru Paksha 2020 Date :  पितृ पक्ष में जानिए क्या है पिंडदान का महत्व
X
Pitru Paksha 2020 Date : पितृ पक्ष में पित्तरों का तर्पण (Pitru Tarpan) और उनका श्राद्ध करना बहुत ही आवश्यक माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पित्तरों के तर्पण और श्राद्ध के साथ ही उनका पिंडदान (Pind Daan) करना भी बहुत आवश्यक है। आखिर क्यों किया जाता है पिंडदान और क्या है इसका महत्व आइए जानते हैं...

Pitru Paksha 2020 Date : हिंदू धर्म में पितृ पक्ष (Pitru Paksha ) को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। यह वह समय होता है जब हम अपने पित्तरों के लिए जो भी करते अनुष्ठान करते हैं उन्हें इसका शीघ्र ही फल प्राप्त होता है। इन्हीं अनुष्ठानों में से एक अनुष्ठान है पिंडदान जो पितृ पक्ष में करना बहुत ही ज्यादा आवश्यक है तो चलिए जानते हैं पितृ पक्ष में क्या है पिंडदान का महत्व (Pind Daan Significance)

पितृ पक्ष में पिंडदान का महत्व (Pitru Paksha Pind Daan Ka Mahatva)

पिंड दान एक अनुष्ठान है जो किसी व्यक्ति के दाह संस्कार के बाद किया जाता है। हिंदु धर्म के लोगों का मानना ​​है कि पिंड दान अपने प्रियजनों की मृत्यु के बाद बहुत जरूरी है। जिससे मरने वाले की आत्मा पितृ लोक तक पहुंचने में किसी भी प्रकार के कष्ट का सामना न करना पड़े।यह अनुष्ठान दिवंगत आत्मा को मोक्ष के मार्ग पर ले जाने के लिए किया जाता है। माना जाता है कि अगर इस अनुष्ठान को किया जाए तो मरने वाले व्यक्ति की आत्मा को को नर्क की यातनाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा और न ही पुनर्जन्म के चक्र में पड़ना पड़ेगा।

वहीं कुछ विद्वानों का यह भी मानना है कि जिस व्यक्ति की आत्मा का झुकाव भौतिकावाद के प्रति अधिक होता है। उसके लिए पृथ्वीं लोक, उसके रिश्तेदारों और संपत्ति को छोड़ना मुश्किल होता है। उस व्यक्ति की आत्मा असंतुष्ट और दुखी होकर चारों और भटकती रहती है। इसलिए पिंड दान करना बहुत ही ज्यादा आवश्यक है जो उस आत्मा को आत्मज्ञान और मोक्ष की और लेकर जाएगा।

हिंदू संस्कृति के अनुसार पिंड दान हमेंशा पवित्र नदियों पर ही किया जाता है। जिसके लिए लोग अपनी क्षमताओं और विश्वास के आधार पर इस अनुष्ठान को करने के लिए स्थान चुनते हैं। लेकिन शास्त्रों के अनुसार कुछ स्थान ऐसे भी हैं जहां पर पिंड दान करना सबसे उत्तम माना जाता है। इन्हीं स्थानों में से एक स्थान है गया जी यह स्थान पिंड दान करने और पित्तरों की शांति के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है और यदि कोई व्यक्ति पितृ पक्ष में गया जी जाकर पिंड दान करता है तो उसके पित्तरों को शांति अवश्य ही मिलती है। इसी कारण से पितृ पक्ष में पिंड दान को अधिक महत्व दिया जाता है।

Tags

Next Story