Pitru Paksha 2021: पितृ पक्ष में करें इन वस्तुओं का दान, आपके पूर्वज हो जाएंगे प्रसन्न

- पितृ पक्ष में अनेक कार्य वर्जित माने जाते हैं।
- पितृ पक्ष में कई कार्य आवश्यक रुप से किए जाते हैं।
- पितृ पक्ष में कई ऐसे कार्य होते हैं जिन्हें करने से आप पुण्य के भागी बनते हैं।
Pitru Paksha 2021: पितृ पक्ष के दौरान अनेक प्रकार के कार्य निषेद्य माने जाते हैं तो वहीं कुछ कार्य इस दौरान आवश्यक माने जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार पितृ पक्ष में जमीन-मकान, वाहन, आभूषण आदि चीजें खरीदना वर्जित माना जाता है और वहीं श्राद्ध, पिंडदान, तर्पण आदि कार्य अनिवार्य माने जाते हैं, तथा पितृ पक्ष में कई ऐसे कार्य होते हैं जिन्हें करने से आप पुण्य के भागी बनते हैं। वहीं पितृ पक्ष में कई चीजों का दान करना बहुत शुभ माना जाता है, ऐसा करने से पितृगण प्रसन्न होते हैं और आपको सुख-ऐश्वर्य, धन-दौलत और आरोग्य का आशीर्वाद देते हैं, तथा आपके सुखी जीवन की कामना करते हैं। तो आइए जानते हैं पितृ पक्ष में किन चीजों का दान करना उत्तम होता है।
ये भी पढ़ें : Pitru Paksha 2021: पितृ पक्ष में करें पुण्य का काम तभी मिलेगा पितरों का आशीर्वाद
1. गाय का दान
धार्मिक दृष्टि से गाय का दान सभी दानों में श्रेष्ठ माना जाता है, लेकिन श्राद्ध पक्ष में किया गया गाय का दान हर सुख और धन-संपत्ति देने वाला माना गया है।
2. तिल का दान
श्राद्ध के हर कर्म में तिल का महत्व है। इसी तरह श्राद्ध में दान की दृष्टि से काले तिलों का दान संकट, विपदाओं से रक्षा करता है।
3. घी का दान
श्राद्ध में गाय का घी एक पात्र (बर्तन) में रखकर दान करना परिवार के लिए शुभ और मंगलकारी माना जाता है।
4 . अनाज का दान
अन्नदान में गेहूं, चावल का दान करना चाहिए। इनके अभाव में कोई दूसरा अनाज भी दान किया जा सकता है। यह दान संकल्प सहित करने पर मनोवांछित फल देता है।
5. भूमि दान
अगर आप आर्थिक रूप से संपन्न हैं तो श्राद्ध पक्ष में किसी कमजोर या गरीब व्यक्ति को भूमि का दान आपको संपत्ति और संतान लाभ देता है। किंतु अगर यह संभव न हो तो भूमि के स्थान पर मिट्टी के कुछ ढेले दान करने के लिए थाली में रखकर किसी ब्राह्मण को दान कर सकते हैं।
6. वस्त्रों का दान
इस दान में धोती और दुपट्टा सहित दो वस्त्रों के दान का महत्व है। यह वस्त्र नए और स्वच्छ होना चाहिए।
7. सोने का दान
सोने का दान कलह का नाश करता है। किंतु अगर सोने का दान संभव न हो तो सोने के दान के निमित्त यथाशक्ति धन दान भी कर सकते हैं।
8. चांदी का दान
पितरों के आशीर्वाद और संतुष्टि के लिए चांदी का दान बहुत प्रभावकारी माना गया है।
9. गुड़ का दान
गुड़ का दान पूर्वजों के आशीर्वाद से कलह और दरिद्रता का नाश कर धन और सुख देने वाला माना गया है।
10. नमक का दान
पितरों की प्रसन्नता के लिए नमक का दान बहुत महत्व रखता है।
11. भोजन का दान
पितृ पक्ष में ब्राह्मण को भोजन करना बहुत शुभ माना जाता है। गरुड़ पुराण के अनुसार पितृ पक्ष में ब्राह्मण को भोजन कराने से पितृों की आत्मा संतुष्ट हो जाती है और वे प्रसन्न होते हैं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS