Pitru Paksha 2023: ऐसे करें अपने घर पर पिंडदान, पितृ हो जाएंगे खुश

Pitru Paksha 2023: पितृपक्ष की शुरुआत 28 सितम्बर 2023 से हो रही है। वहीं, 14 अक्टूबर, 2023 को समाप्त हो जाएगी। ऐसे में व्यक्ति अपने पूर्वजों को मोक्ष प्रदान करने के लिए गया या फिर अन्य जगह पर भी जाते हैं। ऐसी स्थिति में अगर आप गया नहीं जाना चाहते हैं, वहीं आप अगर सोच रहे हैं कि घर पर ही पिंडदान किया जाए तो आप पूरे विधि-विधान से कर सकते हैं। आइएम जानते हैं कि अपने घर ही कैसे पिंडदान कर सकते हैं।
इस तरह से करें पिंडदान
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो अपने घर के आसपास नदी या फिर तालाब में स्नान करें। इसके बाद गया क्षेत्र का ध्यान करते हुए अपने पितरो का तर्पण करें। इसके बाद किसी ब्राह्मण के द्वारा श्राद्ध कर्म, तर्पण, ब्रह्म भोजन जैसे कार्य कर सकते हैं। इसके साथ ही पितरों के मोक्ष प्राप्ति के लिए एक बार गया जरूर जाना चाहिए। वहीं, बार-बार गया जाकर अपने पूर्वजो का श्राद्ध करने से आयु, आरोग्य के साथ ही घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। पितृ प्रसन्न हो जाते हैं तो उनकी आशीर्वाद से घर-परिवार में घन-दौलत की कोई कमी नहीं होती है।
ये भी पढ़ें... क्यों मनाया जाता है प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
श्राद्ध करना बेहद जरूरी
इस पितृ पक्ष में श्राद्ध करना बेहद ही फलदायी साबित होता है। दरअसल, आश्विन कृष्ण प्रतिपदा से आश्विन अमावस्या तक के बीच यह करना बहुत ही जरूरी होता है। इस समय आपको पूरे दिनों तक जल, तिल या फिर फूल से पितरों का तर्पण करना चाहिए।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS