Pitru Paksha 2023: घर में पीपल का पौधा उग जाए तो पितरों का आशीर्वाद या नाराजगी, पढ़िये रिपोर्ट

Pitru Paksha 2023: अक्सर हमारे जीवन में बिना किसी कारण के समस्याएं आने लगती हैं। इसके पीछे का कारण जानने की कोशिश करने लगते हैं, लेकिन वजह पता नहीं चल पाती है। हिन्दू पंचांग के अनुसार इसके पीछे पितृ दोष के कारण भी हो सकता है। कई ऐसी घटनाएं होती हैं, जिससे यह पता होता है कि आपके घर में पितृ दोष लगा हुआ है। इन घटनाओं का हमारे जीवन पर बहुत ही नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। बने हुए काम भी बिगड़ने लगते हैं। घर-परिवार की तरक्की में बाधाएं उत्पन्न होने लगती हैं। इसके अलावा व्यक्ति के मान-सम्मान में भी कमी आने लगती है। इन्हीं घटनाओं में से एक ऐसा पौधा है, जिसका घर में उगना पितृ दोष का संकेत देता है। आइये इस पौधे के बारे में जानते हैं।
इस पेड़ का उगना माना जाता है पितृ दोष के संकेत
शास्त्रों की मानें तो पेड़-पौधे घर में लगाना शुभ माना जाता है, परंतु बिना लगाएं अगर पीपल का पेड़ घर में उग जाता है, तो पितृ दोष की ओर संकेत देता है। कहा जाता है कि जब आपके पितृ आपसे बेहद नाराज हो जाते हैं तो आपके घर में पीपल के पेड़ उगते हैं।
ये भी पढ़ें... तुलसी के पास भूलकर भी न रखें ये चीजें, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज
क्या कहता है पीपल के पेड़ से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं
धार्मिक मान्यताओं की मानें तो पीपल के वृक्ष में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। सनातन धर्म में पीपल के पेड़ को बहुत ही शुभ माना जात है। यह पौधा बहुत ही पूजनीय होता है। जो व्यक्ति पीपल के पेड़ में जल अर्पित करना है, उस पर भगवान विष्णु की आशीर्वाद बनी रहती है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS