Pitru Paksha Date In 2020 : जानिए क्या है पितृ पक्ष में ब्राह्मणों को श्राद्ध का भोजन कराने के नियम

Pitru Paksha Date In 2020 : पितृ पक्ष में पितरों का श्राद्ध (Pitra Shradh) और उनका तर्पण किया जाता है। पितरों के श्राद्ध के बाद ब्राह्मणों को भोजन कराया जाता है। लेकिन ब्राह्मणों को भोजन कराते समय आपको कुछ नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए नहीं तो आपका श्राद्ध पितरों (Pitru) तक नहीं पहुंचेगा और न हीं आपको पितरों की कृपा प्राप्त हो पाएगी।
पितृ पक्ष में ब्राह्मणों को श्राद्ध का भोजन कराने के नियम (Brahman Ko Shradh Ka Bhojan Karne Ke Niyam)
1.ब्राह्मणों को श्राद्ध का भोजन कराने से पहले आदर पूर्वक निमंत्रण देना चाहिए।
2. जब ब्राह्मण आपके घर आ जाएं तो उन्हें श्राद्ध का भोजन खाली जमीन पर बैठाकर न कराएं बल्कि जमीन पर कुछ न कुछ अवश्य बिछाएं।
3.पितृ पक्ष में श्राद्ध का भोजन वैसे तो चांदी के बर्तनों में कराया जाता है। लेकिन यदि आपके पास चांदी के बर्तन नहीं है तो आप ब्राह्मणों को पत्तलों में भोजन कराएं।
4. ब्राह्मणों को श्राद्ध का भोजन परोसते समय अपने दोनों हाथों का प्रयोग करें। एक हाथ से भोजन बिल्कुल भी न परोसें।
5.आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि जब भी आप ब्राह्मणों को भोजन कराएं। उस समय पूरी तरह से शांति रहनी चाहिए।
6.श्राद्ध में भोजन के लिए आए ब्राह्मणों को दक्षिण दिशा में बैठाएं।
7.श्राद्ध के भोजन में आपको पित्तरों की पसंद को भोजन बनाना चाहिए और वही ब्राह्मणों को परोसना चाहिए।
8.ब्राह्मणों को भोजन कराने से पहले थोड़ा सा भोजन गाय, कुत्ते, चीटी और कौए के लिए अवश्य निकाले।
9.जब आपके ब्राह्मण श्राद्ध का भोजन कर लें तो उन्हें यथाशक्ति दक्षिणा अवश्य दें।
10.दक्षिणा देने के बाद ब्राह्मणों के पैर अवश्य छुएं और उनका आशीर्वाद लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS