Pitru Paksha In 2020 : जानिए पितृ पक्ष में श्राद्ध कर्म करने के क्या मिलते हैं लाभ

Pitru Paksha In 2020 : जानिए पितृ पक्ष में श्राद्ध कर्म करने के क्या मिलते हैं लाभ
X
Pitru Paksha In 2020 : पितृ पक्ष (Pitru Paksha) में पित्तरों का श्राद्ध कर्म (Pitra Sharad Karma) पूरे विधि विधान से करने पर कई प्रकार के लाभ प्राप्त हो सकते हैं और साथ ही आपको अपने पित्तरों का आशीर्वाद भी प्राप्त हो सकता है तो चलिए जानते हैं पितृ पक्ष में पित्तरों के श्राद्ध के लाभ।

Pitru Paksha In 2020 : पितृ पक्ष 1 सिंतबर 2020 से प्रारंभ (Pitru Paksha 1 September 2020) हो रहा है।यह वह समय होता है जब पित्तरों का तर्पण और उनका श्राद्ध कर्म किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं पितृ पक्ष में पित्तरों के श्राद्ध से कई प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं और जीवन के सभी कष्ट समाप्त होते हैं तो चलिए जानते हैं पितृ पक्ष के लाभ (Pitru Paksha Benefits)

पितृ पक्ष में श्राद्ध कर्म करने के लाभ (Pitru Paksha Sharad Benefits )

1.पितृ पक्ष में पित्तरों का श्राद्ध पूरे विधि विधान से करने पर उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।

2.यदि आपके घर में अत्याधिक कलेश रहते हैं तो आपको पितृ पक्ष में अपने पित्तरों को प्रसन्न करने के लिए श्राद्ध कर्म अवश्य करना चाहिए।

3. अगर आप पितृ पक्ष में अपने पित्तरों के नाम से निर्धन व्यक्तियों को दान देते हैं तो आपको न केवल पित्तरों का आशीर्वाद मिलता है। बल्कि आपके ऊपर से ग्रह बाधा भी समाप्त होती है।

4.जिस दंपत्ति को शादी के कई साल बाद भी संतान सुख की प्राप्ति नहीं होती तो माना जाता है कि ऐसे घर में पित्तरों का श्राप होता है। ऐसे में उन लोगो को पितृ पक्ष में अपने पित्तरों का तर्पण करके उनका श्राद्ध अवश्य करना चाहिए।

5. पितृ पक्ष में पित्तरों का श्राद्ध करने से घर में सदैव सुख और शांति बनी रहती है।

6. जिस घर में पित्तरों का श्राद्ध पूरे विधि विधान होता है उस घर में कभी भी धन की कमीं नही होती।

7.पितृ पक्ष में जो व्यक्ति पूरे विधि विधान से श्राद्ध कर्म और ब्राह्मणों को दान करता हैं उसकी आयु बढ़ती है।

8.यदि आप पितृ पक्ष में अपने भांजे को भोजन और अपने सामर्थ्य अनुसार के दान देते हैं तो आपको 100 ब्राह्मणों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

9. पितृ पक्ष में श्राद्ध का भोजन गाय, कुत्ते और कौए को देने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है।

10.श्राद्ध कर्म करने से पहले किसी पवित्र नदी में स्नान अवश्य करें और उसके बाद ही श्राद्ध कर्म करें।यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके सभी पाप नष्ट हो जाते हैं।

Tags

Next Story