Pitru Paksha In 2020 : पितृ पक्ष में गर्भवती महिलाएं जरूर करें ये काम, पित्तरों के आशीर्वाद से मिलेगा उत्तम संतान का वरदान

Pitru Paksha In 2020 : पितृ पक्ष में पित्तरों का श्राद्ध और पित्तरों का तर्पण (Pitru Tarpan) किया जाता है। लेकिन इस समय में यदि गर्भवती महिलाएं (Pregnant Women) अपने पित्तरों के प्रति पूरे श्रद्धा भाव से कुछ कार्य करती हैं तो उन्हें पित्तरों के आशीर्वाद तो मिलता ही है। इसके साथ ही उनके घर में एक योग्य संतान का जन्म भी होता है तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वो कार्य जो गर्भवती महिलाओं को पितृ पक्ष में करने चाहिए।
पितृ पक्ष पर गर्भवती महिलाएं क्या करें (Pitru Paksha Mai garbhwati Mahilaye Kya Kare)
1.गर्भवती महिलाओं को पितृ पक्ष में पित्तरों को प्रत्येक दिन प्रणाम करके उनका आशीर्वाद लेना चाहिए और उत्तम संतान की कामना करनी चाहिए।
2.पितृ पक्ष में गर्भवती महिलाओं को तुलसी की माला अवश्य धारण करनी चाहिए और यदि वह ऐसा नहीं कर सकती तो उन्हें तुलसी दल अवश्य ही अपने पास रखने चाहिए।
3.श्राद्ध पक्ष में जो भी व्यक्ति आपके दरवाजे पर आए उसे भोजन अवश्य कराएं। क्योंकि पितृ पक्ष में पितृ किसी भी रूप में आपके घर पर आ सकते हैं।
4.पितृ पक्ष में गाय, कुत्ते और कौवे को भोजन कराना काफी शुभ होता है। इसलिए इन्हें भोजन अवश्य ही कराएं।
5.इस समय में निर्धन व्यक्ति और ब्राह्मणों को भोजन अवश्य कराएं और यथाशक्ति इन्हें दान भी दें।
6.यदि आप गर्भवती हैं तो आपको पितृ पक्ष में अपने माथे और नाभी पर काला टीका अवश्य ही लगाना चाहिए और यदि आप ऐसा नहीं कर सकती तो माथे पर काली बिंदी तो अवश्य ही लगांएष
7. पितृ पक्ष में आपको अपने सभी पित्तरों को याद करके उनसे अपनी और अपने होने वाले शिशु की रक्षा की प्रार्थना करनी चाहिए।
8.आपको पितृ पक्ष में अपने बाएं पैर में काला धागा अवश्य बांधना चाहिए और पितृ पक्ष समाप्त होने के बाद इसे किसी बहते जल में प्रवाहित कर दें। आपके ऐसा करने से आपके आस- पास की सभी बुरी शक्तियों की समाप्ति हो जाएगी।
9.पितृ पक्ष में आपको अपने भांजे को दक्षिणा अवश्य देनी चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से आपको अनेकों ब्राह्मणों का आर्शीवाद मिलेगा।
10. आपको पूरे पितृ पक्ष में अपने बुजुर्गों का आर्शीवाद अवश्य लेते रहना चाहिए आपके ऐसा करने से आपके पितृ आपसे सदैव प्रसन्न रहेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS