Pitru Paksha Kab Se Shuru Hai 2020 : जानिए क्या है पितृ पक्ष के नियम

Pitru Paksha Kab Se Shuru Hai 2020 : जानिए क्या है पितृ पक्ष के नियम
X
Pitru Paksha Kab Se Shuru Hai 2020 : पितृ पक्ष 1 सितंबर 2020 (Pitru Paksha 1 September 2020) से प्रारंभ हो रहे हैं। यह वह समय होता है जब कुछ नियमों का पालन करना अत्यंत ही आवश्यक होता है और यदि कोई व्यक्ति ऐसा नहीं करता तो उसे पित्तरों के श्राप (Pitra Shrap) को भुगतना पड़ता है तो चलिए जानते हैं पितृ पक्ष के नियम।

Pitru Paksha Kab Se Shuru Hai 2020 : पितृ पक्ष (Pitru Paksha) में पित्तरों के तर्पण (Pitru Tarpan) और उनके श्राद्ध के अलावा भी कुछ नियमों का पालन करना बहुत ही आवश्यक माना जाता है और जो व्यक्ति इन नियमों का पालन नहीं करता उससे उसके पितृ नाराज हो जाते हैं तो चलिए जानते कौन से है वह नियम जिनका पालन करना पितृ पक्ष में अनिवार्य है।

पितृ पक्ष के नियम (Pitru Paksha Ke Niyam)

1. पितृ पक्ष में आपको विधिवत अपने पित्तरों का श्राद्ध और तर्पण अवश्य करना चाहिए।

2. इस समय में सभी शुभ कामों को करना वर्जित माना जाता है। इसलिए भूलकर भी पितृ पक्ष में कोई शुभ कार्य बिल्कुल भी न करें।

3. पितृ पक्ष में बाल बिल्कुल भी न कटवाएं और दाढ़ी भी न बनवाएं। ऐसा करना इस समय में वर्जित माना जाता है।

4. यदि आप अपने घर में किसी का भी श्राद्ध करते हैं तो उसमें चांदी के बर्तनों का उपयोग अवश्य करें। यदि आपके पास सभी चांदी के बर्तन नहीं है तो एक बर्तन अवश्य श्राद्ध कर्म में अवश्य ही उपयोग में लाएं।

5.आपको श्राद्ध का भोजन गाय, कुत्ते और कौए को अवश्य ही देना चाहिए। पितृ पक्ष में ऐसा करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

6.श्राद्ध कर्म के अलावा भी आप अपने घर में जो भी भोजन बनाएं। उसे अपने पित्तरों के नाम से अवश्य ही निकाल दें और उसे गाय या फिर कुत्ते को खिला दें।

7.आपको पितृ पक्ष में निर्धन व्यक्ति को अपने सामर्थ्य के अनुसार दान अवश्य देना चाहिए।

8. पितृ पक्ष में यदि आप श्राद्ध कर्म करते हैं तो अपने पित्तरों की पसंद का ही भोजन बनाएं।

9.आपको पितृ पक्ष में मांसाहार और शराब का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए और न हीं शारीरीक संबंध बनाने चाहिए।

10.पितृ पक्ष में आप अपनी श्रद्धा के अनुसार किसी ब्राह्मण को अन्न, वस्त्र और दक्षिणा का दान अवश्य करें।

Tags

Next Story